- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Azhar Ali retires from ODI cricket
पाक बल्लेबाज अजहर अली ने ODI क्रिकेट को कहा बाय-बाय
अजहर ने पिछले साल भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 59 रन की पारी खेली थी।
Published On Nov 01, 2018, 05:31 PM IST
Last UpdatedNov 01, 2018, 05:31 PM IST
Azhar-Ali (File Photo) © AFP
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अजहर अली ने टेस्ट को प्राथमिकता देते हुए वनडे इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया हैैै।
हाल के दिनों में अजहर अली पाकिस्तान वनडे टीम से दरकिनार होते रहे हैं। उन्होंने अपना अंतिम वनडे जनवरी, 2018 में खेला था। अजहर अब तक एक भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल सके हैं।
अजहर ने पिछले साल भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 59 रन की पारी खेली थी जबकि लीग स्टेज पर उन्होंने भारत के खिलाफ 50 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अजहर के बल्ले से 76 रन निकले थे।
मौजूदा वर्ष की शुरुआत में न्यूजीलैंड दौरे के बाद अजहर को वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उनकी जगह युवा बल्लेबाज इमाम उल हक ने ले ली थी। इमाम जिम्बाब्वे दौरे से 10 पारियों में अब तक तीन सेंचुरी और कई हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं।
अजहर ने 53 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1,845 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 36.09 रहा है। अजहर के नाम वनडे में तीन शतक और 12 अर्धशतक हैं।
Top order batsman @azharali_ explains his decision, talks about his Test cricket future and best ODI memories. pic.twitter.com/otLNW9J4Cf
— PCB Official (@TheRealPCB) November 1, 2018
लाहौर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजहर ने कहा, ‘ मैंने ये फैसला अचानक नहीं लिया। मैं इस बारे में पहले से सोच रहा था। टेस्ट पर फोकस करने का ये सही समय है। पाकिस्तान के पास वनडे में शानदार खिलाड़ी हैं। मैं टेस्ट क्रिकेट पर अपना पूरा ध्यान लगाना चाहता हूं। ये मेरा निजी फैसला है।’