- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Azhar Ali says India played really well in Champions Trophy 2017
अजहर अली ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
Published On Jun 27, 2017, 12:55 PM IST
Last UpdatedJun 27, 2017, 12:55 PM IST

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच में भारत को हराकर पहला खिताब जीतने के बाद से ही पाकिस्तानी टीम के हौसले काफी बढ़े हुए हैं। जीत के बाद स्वेदेश पहुंची टीम का शानदार स्वागत किया गया, सभी खिलाड़ी लगातार मीडिया से घिरे हुए हैं। इसी बीच पाकिस्तान के अजहर अली ने एक इंटरव्यू के दौरान टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। जब चैनल के पत्रकार ने उनसे पूछा कि वह इस शिकस्त के बाद टीम इंडिया को क्या संदेश देन चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि, “हमें अपनी जीत का जश्न मनाना चाहिए। मुझे लगता है कि टीम इंडिया शानदार टीम है, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था।” अजहर का ये जवाब सुनते ही सभी लोग तालियां बजाने लगे।
Question: India Team ko ap kya msg dena chayen gay?
Azhar Ali:
And the response of the crowd. pic.twitter.com/oS0wByyS0F
— Ammar Ashraf (@AmmarAshraf) June 25, 2017
चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इन दो चिर प्रतिद्वंदी टीमों के बीच अच्छा माहौल रहा। फाइनल मैच के बाद विराट कोहली, युवराज सिंह और शोएब मलिक हंसी मजाक करते नजर आए, तो मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी पाकिस्तानी टीम के कप्तान सरफराज अहमद के बेटे के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। वहीं धोनी, कोहली और युवराज ने अजहर के दोनों बेटों के साथ फोटो खिंचवाई। इसके बाद अजहर ने तीनों खिलाड़ियों को शुक्रिया भी कहा। [ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी जमीन पर खेलते दिख सकते हैं विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी!]
अजहर ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा, “जब मैच शुरू हुआ तो सब कुछ सामान्य था, सभी बिना किसी बात की चिंता किए पेशेवर खिलाड़ियों की तरह खेल रहे थे।” पाकिस्तानी टीम का मानना है कि इस जीत के बाद पाकिस्तान में क्रिकेट वापस लौटकर आएगा। आईसीसी ने पाकिस्तान टीम और विश्व एकादश टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज पाकिस्तान में रखने का फैसला किया है। मुमकिन है इस दौरान कुछ भारतीय खिलाड़ी भी पाकिस्तान की जमीन पर खेलते नजर आएं।