भारतीय टीम के तीन दिग्गजों ने किया ऐसा काम कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अजहर अली ने भी कहा 'शुक्रिया'

रविवार को पाकिस्तान टीम ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में 180 रनों से हराया था।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jun 20, 2017, 05:40 PM IST

Published On Jun 20, 2017, 05:40 PM IST

Last UpdatedJun 20, 2017, 05:40 PM IST

पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया © Getty Images
पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया © Getty Images

भारतपाकिस्तान मैच हमेशा ही क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा और रोमांचक मुकाबला माना जाता रहा है। इस कड़े मुकाबले का एक नमूना रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भी देखने को मिला। इंग्लैंड के ओवल में खेले गए इस मैच में पाक टीम ने भारत को 180 रनों से हरा पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती। मैच के बाद भारतीय टीम के तीन दिग्गज खिलाड़ियों महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और विराट कोहली ने सच्ची खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान टीम के अजहर अली के बेटों के साथ तस्वीर खिंचवाई और उनके साथ समय भी बिताया। अजहर इससे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सभी तस्वीरें पोस्ट कर तीनों खिलाड़ियों को तहे दिल से शुक्रिया कहा। [ये भी पढ़ें: रॉबिन उथप्पा ने छोड़ा कर्नाटक रणजी टीम का साथ]

ये भारत-पाकिस्तान मुकाबले का वो चेहरा है जो अक्सर लोग नहीं देखते। फाइनल मैच से पहले भी धोनी पाक टीम के कप्तान सरफराज अहमद के बेटे के साथ नजर आए थे। वहीं फाइनल मैच हारने के बाद भारतीय कप्तान कोहली ने पाक टीम के उम्दा प्रदर्शन की तारीफ भी की थी। साथ ही अजहर अली ने अपने इस खूबसूरत ट्वीट से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है।अजहर के इस ट्वीट की हर तरफ तारीफ हो रही है। इन सभी खिलाड़ियों ने ये साबित किया है कि मैदान पर चाहे जो हो अंत में ये सिर्फ एक खेल है और दोनों ही देश के खिलाड़ी एक दूसरे का सम्मान करते हैं।

Editor's Pick