न्यूजीलैंड दौरे से पहले टेस्ट कप्तान पद से हटाए जा सकते हैं अजहर अली

अजहर अलाी को पिछले साल अक्टूबर में सरफराज अहमद की जगह टेस्ट कप्तान बनाया गया था।

Edited By : Press Trust of India |Oct 23, 2020, 01:42 PM IST

Published On Oct 23, 2020, 01:42 PM IST

Last UpdatedOct 23, 2020, 01:42 PM IST

अजहर अली (AFP)

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान अजहर अली को न्यूजीलैंड दौरे से पहले पद से हटाया जा सकता है और उनकी जगह सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम या विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

अजहर ने अभी 81 टेस्ट मैच खेले हैं और वो टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी है। सूत्रों के अनुसार क्रिकेट समिति का एक प्रभावशाली व्यक्ति उन्हें पद से हटाना चाहता है जबकि पीसीबी चेयरमैन और सीईओ भी अजहर को कप्तान बनाए रखने पर विचार करने की बात कह चुके हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अजहर को पिछले साल अक्टूबर में सरफराज अहमद की जगह टेस्ट कप्तान बनाया गया था। इन 12 महीनों में पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया से दो टेस्ट मैच गंवाए हैं। उसने श्रीलंका और बांग्लादेश घरेलू सीरीज में जीत दर्ज की लेकिन इंग्लैंड दौरे में तीन टेस्ट मैच की सीरीज में उसे 0-1 से हार झेलनी पड़ी।

IPL 2020, CSK vs MI, Preview: नॉकआउट मुकाबले में मुंबई इंडियंस से होना चेन्नई सुपर किंग्स का सामना

सूत्रों के अनुसार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अभी अजहर का स्थान लेने के प्रबल दावेदार है। पीसीबी सीईओ वसीम खान ने एक टेलीविजन चैनल को कहा कि अजहर के भविष्य पर फैसला करने के लिए 11 नवंबर को बैठक होगी। इसमें नए मुख्य चयनकर्ता की नियुक्ति पर भी चर्चा होगी क्योंकि मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने यह पद छोड़ दिया है।

Editor's Pick