×

पाकिस्तान के अंतरिम गेंदबाजी कोच बने महमूद

भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम का मैच 27 फरवरी को होगा

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 26, 2016 11:01 AM IST

अजहर महमूद  © Getty Images
अजहर महमूद © Getty Images

पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अजहर महमूद बांग्लादेश में जारी एशिया कप और अगले महीने भारत में शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अंतिरम गेंदबाजी कोच का कार्यभार संभालेंगे। महमूद, मुश्ताक अहमद की जगह लेंगे। उनके गुरूवार शाम को टीम के साथ जुड़ने की संभावना है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि अजहर को टीम के गेंदबाजी कोच मुश्ताक अहमद की जगह टीम का अंतिरम कोच बनाया गया है। मुश्ताक को अभी आराम दिया गया है वह इंग्लैड दौरे से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। ये भी पढ़ें: एशिया कप के पहले मैच में लगा रिकॉर्डों का अंबार

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पाकिस्तान के टीम प्रबंधक मोइन खान के हवाले से लिखा है, “मुश्ताक को दो टूर्नामेंटो के लिए आराम दिया गया है। वह काफी तनाव में थे। अजहर टी-20 विशेषज्ञ होने के नाते उनके अच्छे विकल्प हैं। वह गुरुवार शाम को टीम के साथ जुड़ेंगे।” ये भी पढ़ें: जानिए किन भारतीय क्रिकेटरों ने किया प्रेम विवाह

पाकिस्तान की टीम इस समय ढाका में एशिया कप में हिस्सा ले रही है। अजहर को हालांकि किसी भी अतर्राष्ट्रीय टीम की कोचिंग का अनुभव नहीं है। उन्होंने इंग्लैंड और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के कुछ क्लबों के लिए कोचिंग की है। भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम का मैच 27 फरवरी को होगा।

TRENDING NOW

वहीं भारतीय टीम अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने एशिया कप के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 45 रनों से हराया। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को उसी के जमीन पर खेलते हुए उसे करारी शिकस्त दी। इससे पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 मैचों में क्लीनस्वीप दिया था और भारतीय दौरे पर आई श्रीलंका को भी  2-1 से मात दिया था।