'विराट कोहली की बराबरी कर सकते हैं बाबर आजम'

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने मैच विनिंग शतक जड़ा था।

Edited By : Press Trust of India |Jun 27, 2019, 12:50 PM IST

Published On Jun 27, 2019, 12:50 PM IST

Last UpdatedJun 27, 2019, 12:50 PM IST

बाबर आजम (IANS)

न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को विश्व कप के करो या मरो के मुकाबले में बाबर ने नाबाद शतक जड़ा जिससे पाकिस्तान ने छह विकेट से जीत दर्ज की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फ्लॉवर ने कहा, ‘‘वो विशेष है। मेरा मानना है कि वो पाकिस्तान के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शामिल होगा। उसमें काफी भूख है, फिट है और अब भी काफी युवा है।’’

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में नंबर-2 पर कब्जा करने उतरेगा भारत

कोहली से तुलना के बारे में पूछे जाने पर फ्लॉवर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर वो अपने पैर जमीन पर रखता है तो उसका करियर काफी अच्छा रहेगा। उसमें विराट की तरह की भूख है। मुझे लगता है कि भविष्य में कभी वो उसकी बराबरी कर पाएगा।’’

न्यूजीलैंड के 238 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 25 ओवर तक तीन विकेट पर 110 रन बनाए थे लेकिन बाबर ने एजबेस्टन में 101 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।

जिम्बाब्वे के पूर्व सलामी बल्लेबाज फ्लॉवर ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर उसके अंदर वो भूख है इसलिए अगर वो उसकी (कोहली की) तरह कड़ा अभ्यास जारी रखेगा और आपके पास उसकी तरह का कौशल है तो मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि वो शीर्ष तक नहीं पहुंच सके।’’

भारत-वेस्टइंडीज मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

बाबर अपनी इस पारी के दौरान वनडे मैचों में दूसरी सबसे कम पारियों में 3,000 रन पूरे करने में सफल रहे। उन्होंने 68 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की जो कोहली ने सात पारी कम है। रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है जिन्होंने सिर्फ 57 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Editor's Pick