• Home
  • News
  • Babar azam duck in comeback match as South africa beat Pakistan by 55 runs in pak vs sa 1st T20I

बाबर आजम वापसी मैच में खाता नहीं खोल सके, साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को धोया

पाकिस्तान को जीत के लिए साउथ अफ्रीका ने 195 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था, पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने कार्बिन बोश के आगे सरेंडर कर दिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 29, 2025, 09:29 AM IST

Published On Oct 29, 2025, 09:29 AM IST

Last UpdatedOct 29, 2025, 09:29 AM IST

Babar azam

Babar azam

PAK VS SA 1st T20I: दिसंबर 2024 के बाद पहली बार पाकिस्तान के लिए टी20 खेलने उतरे बाबर आजम की वापसी यादगार नहीं रही. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले टी20 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बाबर आजम खाता भी नहीं खोल सके. मंगलवार को खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका को पाकिस्तान के हाथों 55 रन से हार का सामना करना पड़ा

पाकिस्तान को जीत के लिए साउथ अफ्रीका ने 195 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था, पाकिस्तान को पहले विकेट के लिए 31 रन की अच्छी शुरुआत मिली थी। तीसरे नंबर पर भेजे गए बाबर से पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह खाता भी नहीं खोल सके और अपनी पारी की दूसरी गेंद पर आउट हो गए, उन्हें कार्बिन बोश ने रेजा हेंड्रिक्स के हाथों लपकवाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बाबर आजम के अलावा पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने मैच में पूरी तरह निराश किया और पाकिस्तान की पूरी टीम 18.1 ओवर में 139 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए, वहीं मोहम्मद नवाज ने 20 गेंद में 36 रन, साहिबजादा फरहान ने 24 रन का योगदान दिया. कप्तान सलमान आगा ने दो रन, हसन नवाज ने तीन रन और फहीम अशरफ ने सिर्फ एक रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए कार्बिन बोश ने कमाल की गेंदबाजी की और चार ओवर में 14 रन देकर चार विकेट हासिल किए. जार्ज लिंडे ने तीन और लिजाड विलियमस ने दो विकेट चटकाए.

मुश्किल हो सकती है टी-20 टीम में बाबर की जगह !

बाबर आजम की धीमी बल्लेबाजी और उनकी कप्तानी में बड़े टूर्नामेंटों में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन और छोटी-छोटी टीमों के खिलाफ मिली हार के बाद उन्हें और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टी20 फॉर्मेट से ड्रॉप कर दिया गया था, लगभग 10 महीने बाद बाबर आजम की इस फॉर्मेट में वापसी हुई है, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा, बाबर आजम अगर अगले 2 टी20 मैचों में भी फ्लॉप रहते हैं, तो फिर उनके लिए टी20 में जगह बचाए रखना बेहद मुश्किल हो सकता है.

रेजा हेंड्रिक्स ने खेली विस्फोटक पारी

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था, पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज रेजा हेंड्रिक्स की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए. रेजा हेंड्रिक्स ने 40 गेंद पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली, इसके अलावा क्विंटन डिकॉक ने 13 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 23 रन बनाए, और टोनी डि जॉर्जी ने 16 गेंद पर 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली. आखिरी ओवरों में जॉर्ज लिंडे ने 22 गेंद पर 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए. डेवाल्ड ब्रेविस (09) और मैथ्यू ब्रिट्ज्के (01) दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके.

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज सबसे सफल गेंदबाज रहे, बाएं हाथ के इस स्पिनर ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए. साईम अयूब ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए. अबरार अहमद ने चार ओवर में एक विकेट लिए उन्होंने 42 रन लुटाए, नसीम शाह ने तीन ओवर में 34 रन देकर एक विकेट लिए, वहीं शाहीन अफरीदी ने चार ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लिए.

साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए टी20 मैच जीतने वाला पहला देश बन गया है. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक पाकिस्तान ने 9 में से 4 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 5 में से 2 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है, इन सभी मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी, इनके अलावा, जिम्बाब्वे ने यहां 3 टी20 मैच खेले, जिसमें एक भी जीत नसीब नहीं हुई.

Editor's Pick