PAK vs NED: बाबर फिर फ्लॉप, शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

पर्थ में नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में बाबर आजम महज 4 रन के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। बाबर रन चुराने की कोशिश में वैन डर मर्व की सटीक थ्रो पर रन आउट हुए।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 30, 2022, 03:14 PM IST

Published On Oct 30, 2022, 03:14 PM IST

Last UpdatedOct 30, 2022, 03:14 PM IST

Twitter

T20 वर्ल्ड कप 2022 में बाबर आजम की खराब फॉर्म खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पर्थ में नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी बाबर आजम महज 4 रन के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। बाबर दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर तेजी से रन चुराने की कोशिश में वैन डर मर्व की सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए। T20I करियर में पहली बार बाबर आजम लगातार तीसरी बार 10 से कम के स्कोर पर आउट हुए हैं। बाबर अपनी पिछली 3 पारियों में 4, 4 और 0 के स्कोर पर आउट हुए हैं।

यही नहीं, बाबर आजम T20 वर्ल्ड कप 2021 तक 62 T20I पारियों में महज 8 बार सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट हुए थे। लेकिन 2021 वर्ल्ड कप के बाद से बाबर 28 पारियों में 10 बार सिंगल डिजिट के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

बाबर आजम T20I में सिंगल फिगर स्कोर पर आउट

  • WC 2021 तक: 62 पारियों में 8 बार
  • WC 2021 के बाद: 28 पारियों में 10 बार

 

लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप होने के बाद बाबर एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। यहां देखें मजेदार मीम्स….

एशिया कप 2022 में बाबर आजम: 5, 30, 0, 14, 9, 10

T20 WC 2022 में बाबर आजम: 4, 4. 0

 

 

 

 

 

 

 

 

Editor's Pick