• Home
  • News
  • Babar azam Insulted in Big bash league Pakistani batter angry After Steve Smith Denied A single Watch Video

VIDEO: अब बाबर आजम की हुई बेइज्जती, मैदान पर गुस्से से लाल हुआ पाकिस्तानी बल्लेबाज

बिग बैश लीग में धीमी बल्लेबाजी के बाद कुछ दिन पहले मोहम्मद रिजवान को मैदान से वापस बुला लिया गया था, अब बाबर आजम को स्टीव स्मिथ ने सिंगल लेने से रोका.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 17, 2026, 08:22 AM IST

Published On Jan 17, 2026, 08:22 AM IST

Last UpdatedJan 17, 2026, 08:22 AM IST

Babar Azam

Babar Azam

Babar azam Insulted in BBL: पहले मोहम्मद रिजवान और अब बाबर आजम. बिग बैश लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लगातार बेइज्जती हो रही है. पहली बार कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बिग बैश लीग में खेलने का मौका मिला, मगर वहां वह खास प्रभाव नहीं छोड़ सके, बल्कि अपनी बेइज्जती ही कराते दिखे. धीमी बल्लेबाजी के बाद कुछ दिन पहले मोहम्मद रिजवान को मैदान से वापस बुला लिया गया था, अब बाबर आजम को स्टीव स्मिथ ने सिंगल लेने से रोका, ताकि स्ट्राइक उनके पास रह सके. पाकिस्तानी दिग्गज ने बीच मैदान पर ही नाराजगी दिखाई और गुस्से में दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शुक्रवार को बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स और सिडनी सिक्सर्स का मुकाबला खेला गया. सिडनी थंडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुई डेविड वॉर्नर के शतक (65 बॉल में 110) की मदद से सिडनी सिक्सर्स के सामने जीत के लिए 190 रन का लक्ष्य रखा. सिडनी सिक्सर्स की टीम ने इसके जवाब में स्टीव स्मिथ और बाबर आजम की ओपनिंग साझेदारी की मदद से 12.1 ओवर में एक विकेट पर 141 रन बनाए. पारी के 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर आजम ने शॉट खेला, मगर स्टीव स्मिथ ने सिंगल लेने से इनकार कर दिया. स्टीव स्मिथ ने बाबर से कहा कि वह अगले ओवर में ‘पावर सर्ज’ करने वाले हैं. दरअसल बाबर आजम ने 47 रन बनाए थे, मगर उन्होंने यह रन 120.51 की साधारण स्ट्राइक रेट से बनाए थे, इस वजह से स्मिथ स्ट्राइक पर रहना चाहते थे. हालांकि बाबर आजम को यह पसंद नहीं आया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगले ओवर में स्मिथ ने जड़े लगातार चार छक्के

बाबर आजम को सिंगल से रोकने के बाद स्टीव स्मिथ ने इसके बाद अगले ओवर में राएन हैडली को 4 लगातार छक्के जड़े, जिससे 12वें ओवर में सिडनी सिक्सर्स ने 32 रन बनाए, जो बिग बैश लीग के इतिहास का सबसे महंगा ओवर भी है.

गुस्से में दिखे बाबर आजम

स्मिथ के रन लेने से इनकार की घटना के बाद बाबर आजम काफी गुस्से में नजर आ रहे थे, उनका गुस्सा ठंडा होता नहीं दिख रहा था. 13वें ओवर की पहली गेंद पर वह आउट हुए, मगर ड्रेसिंग रूम लौटते समय बाउंड्री लाइन के पास उन्होंने अपना बैट जोर से पटका. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

स्टीव स्मिथ के शतक से सिडनी सिक्सर्स को मिली जीत

स्टीव स्मिथ ने इस मैच में धमाकेदार शतक जड़ा और 42 बॉल में 100 रन की अपनी पारी में पांच चौके और नौ छक्के लगाए. सिडनी सिक्सर्स की टीम ने 17.2 ओवर में पांच विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

Editor's Pick