add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

USA चुनौती से पहले पाकिस्तान के सामने बड़ा सवाल, बाबर आजम का क्या किया जाए?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीसरा मैच पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच खेला जाएगा. पाकिस्तान और अमेरिका जब पिछली बार आमने-सामने हुए थे तब यूएसए ने सुपर ओवर में जीत हासिल की थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 10, 2026 5:05 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज अपना दूसरा मैच खेलेगी. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मुकाबला होगा. सात फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में पाकिस्तान बाल-बाल बचा था. इस असोसिएट टीम ने 147 रन के स्कोर को पाकिस्तान के लिए चुनौतीपूर्ण कर दिया था. और वहीं यूएसए की टीम ने भारतीय टीम को मुश्किल में फंसा दिया था.

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान को फहीम अशरफ की पारी ने बचा दिया था. 19वें ओवर में 24 रन बनाकर अशरफ ने अपनी टीम को जीत दिलाई. वहीं अमेरिका की टीम ने 77 रन पर भारत के छह विकेट गिरा दिए थे. और अगर यूएसए की टीम सूर्यकुमार यादव के कैच न छोड़ती तो मैच की तस्वीर कुछ भी हो सकती थी. सूर्या ने इन गलतियों का फायदा उठाया और 49 गेंद पर 84 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उलटफेर से बचना चाहेगा पाकिस्तान

gआज यूएसए की कोशिश जहां 2024 के इतिहास को दोहराने की होगी वहीं पाकिस्तान हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगा. तब पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही अमेरिका की टीम ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में मात दी थी. नतीजा पाकिस्तान पहले ही राउंड में बाहर हो गया. अब, भारत के खिलाफ मैच में यूएसए ने दिखाया कि बीते दो साल में वह टीम बेहतर ही हुई है. वह अपने दिन पर किसी भी टीम को फंसाने का माद्दा रखती है.

बाबर आजम पर उठ रहे हैं बड़े सवाल

पाकिस्तान के लिए बड़ा सवाल यह है कि वह आखिर बाबर आजम का क्या करे. बाबर का स्ट्राइक-रेट और फॉर्म फिर सवालों में है. नीदरलैंड के खिलाफ लक्ष्य बड़ा नहीं था. और स्कोर इतना ही था जो बाबर के खेलने के तरीके के हिसाब से बिलकुल सही कहा जा सकता है. लेकिन पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान के बल्ल से सिर्फ 15 रन निकले, वे भी 18 गेंद पर. जिस मौके पर वह आउट हुए थे वहां अगर मैच किसी भी और जा सकता था. अब क्या बाबर के बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव होगा या फिर टीम प्रबंधन उन्हें लेकर कोई बड़ा फैसला करेगा.

इमाद ने किया था बाबर का समर्थन

हालांकि पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने एक टीवी शो में कहा कि कोलंबो की पिच पर बाबर बिलकुल फिट बैठते हैं. उनके खेलने का तरीका यहां के लिहाज से सही है. उनका मानना था कि यहां 150 के करीब स्कोर बनेंगे और इस लक्ष्य का पीछा करने का बिलकुल सही गेम बाबर के पास है. और ऊपर से वह काफी अनुभवी भी हैं. वसीम का कहना है कि यह पाकिस्तान के लिए फायदेमंद साबित होगा.

पाकिस्तान संभावित एकादश : 1 साहिबजादा फरहान 2 सैम अयूब 3 सलमान अली आगा (कप्तान) 4 बाबर आज़म 5 शादाब खान 6 उस्मान खान/ख्वाजा नफ़े (विकेट कीपर) 7 मोहम्मद नवाज़ 8 फ़हीम अशरफ 9 शाहीन अफरीदी 10 सलमान मिर्जा 11 अबरार अहमद

संयुक्त राज्य अमेरिका संभावितत एकादश: 1 एंड्रीज गौस (विकेट कीपर), 2 सैतेजा मुक्कामल्ला, 3 मोनंक पटेल (कप्तान), 4 मिलिंद कुमार, 5 संजय कृष्णमूर्ति, 6 शुभम रंजने, 7 हरमीत सिंह, 8 मोहम्मद मोहसिन, 9 शैडली वैन शल्कविक, 10 एहसान आदिल, 11 सौरभ नेत्रवलकर

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/