• Home
  • News
  • Babar azam is close to becoming a batsman like virat kohli steve smith misbah ul haq 4039018

कोहली-स्मिथ जैसा बल्लेबाज बनने के करीब हैं बाबर आजम : मिसबाह उल हक

बाबर आजम पाकिस्तान की सीमित ओवर फॉर्मेट टीम के कप्तान हैं।

Edited By : India.com Staff |May 25, 2020, 12:49 PM IST

Published On May 25, 2020, 12:49 PM IST

Last UpdatedMay 25, 2020, 12:49 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक (Misbah-ul-Haq) ने कहा कि शीर्ष क्रम बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) का विश्वस्तरीय क्रिकेटर बनना तय है। इस पूर्व दिग्गज ने तो यहां तक कह दिया कि बाबर भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (Steve Smith) जैसा बनने के बेहद करीब है।

‘क्रिकेट बॉज’ को दिए इंटरव्यू में पाक टीम के मुख्य कोच ने कहा, ‘‘मुझे तुलना पसंद नहीं है लेकिन बाबर अभी विराट कोहली, स्टीव स्मिथ या जो रूट जैसा बल्लेबाज बनने के बेहद करीब है। वो अपने काम पर पूरा ध्यान देता और अगर आप कोहली से बेहतर बनना चाहते हैं तो आपको अपने कौशल, फिटनेस और खेल पर उससे कड़ी मेहनत करनी होगी।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान बनने बाबर को 2020-21 सीजन का सालाना कॉन्ट्रेक्ट जारी करने के साथ ही वनडे टीम का कप्तान भी बना दिया गया।

इस फैसले पर मिसबाह ने कहा, ‘‘हमने प्रयोग के तौर पर उन्हें टी20 कप्तान बनाया था। हम देखना चाहते कि वो इस चुनौती को कैसे स्वीकार करते हैं। हम सभी इस पर सहमत हैं कि उन्होंने बहुत अच्छी भूमिका निभाई और उसके साथ सबसे अच्छी बात ये है कि विश्व का शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल होने के कारण वो आगे बढ़कर नेतृत्व करता है। अगर आपके पास बाबर जैसा खिलाड़ी हो तो फिर बाकी टीम को प्रेरित करना आसान हो जाता है।’’

Editor's Pick