• Home
  • News
  • Babar azam Loses Cool after comparision with Virat Kohli Watch Video

VIDEO: आप विराट की तरह मैच फिनिश क्यों नहीं करते... सवाल पर भड़क गए बाबर आजम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 09, 2026, 02:03 PM IST

Published On Apr 09, 2026, 02:03 PM IST

Last UpdatedApr 09, 2026, 02:03 PM IST

Babar Azam

Babar Azam

Babar azam Loses Cool: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा ले रहे हैं. बाबर आजम पेशावर जालमी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. पेशावर जालमी की टीम तीन में दो मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. पाकिस्तान सुपर लीग के मैच के दौरान बाबर आजम ने विराट कोहली से तुलना से जुड़े सवालों पर आपा खो दिया. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रिपोर्टर ने बाबर आजम से पूछा, विराट कोहली भी आपकी ही तरह खेलते हैं, लेकिन वह मैच को फ़िनिश करते हैं, जिसकी कमी आपमें है, लोग उनकी तुलना आपसे करते हैं, इस तुलना पर आपके क्या विचार हैं ? इस सवाल के जवाब देते समय बाबर आजम काफी निराश नजर आए. उन्होंने कहा कि ये बातें अपने तक ही रखिए, तुलना करना बंद कीजिए और आगे बढ़िए, यह आपकी गलतफ़हमी है कि मैंने मैच फ़िनिश नहीं किए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली का बतौर मैच फिनिशर शानदार है रिकॉर्ड

विराट कोहली का वनडे और टी-20 में बतौर मैच फिनिशर शानदार रिकॉर्ड है. विराट कोहली ने वनडे में सफल रन चेज में छह हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. उनके नाम दूसरी इनिंग में 28 शतक है. वहीं बाबर आजम की बात करें तो वह दूसरी इनिंग में पांच शतक के साथ लगभग 1700 रन बनाए हैं. वहीं टी-20 क्रिकेट की बात करें तो कोहली ने रन चेज में 1600 से ज्यादा रन बनाए हैं. वहीं बाबर के नाम टी-20 इंटरनेशनल में रन चेज में 1403 रन है. टी-20 इंटरनेशनल में बाबर आजम के नाम विराट कोहली से ज्यादा रन है.

Editor's Pick