- Home
- News
- Babar Azam misjudged Ollie Robinson’s inswinger & clean-bowled in both innings of the 2nd Test
VIDEO: ओली की गेंद छोड़ना बाबर को पड़ा भारी, स्टेडियम में दर्शकों ने लगाए 'जिमबाबर' के नारे
मेजबान पाकिस्तान टीम 355 रन के टारगेट से अभी भी 157 रन दूर हैं और उसके हाथ में 6 विकेट हैं।
Published On Dec 11, 2022, 06:12 PM IST
Last UpdatedDec 11, 2022, 06:12 PM IST
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान में खेला जा रहा 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 198 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। मेजबान टीम 355 रन के टारगेट से अभी भी 157 रन दूर हैं और उसके हाथ में 6 विकेट हैं। शौद शकील 54 और फहीम अशरफ 3 रन बनाकर नाबाद हैं।
तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 275 रनों पर ढेर हो गई और इस तरह पाकिस्तान को जीत के लिए 355 रनों का लक्ष्य मिला। इसके बाद पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी और 20 ओवर के भीतर ही मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के विकेट गंवा दिए। रिजवान को जहां एंडरसन ने अपनी बेहद खूबसूरत गेंद पर बोल्ड किया तो वहीं, बाबर आजम ओली रॉबिन्सन की गेंद को छोड़ने के चक्कर में बोल्ड हो गए।
बाबर आजम बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। बाबर को 19वें ओवर में ओली रॉबिन्सन ने अपना शिकार बनाया। ओवर की 5वीं गेंद ओली ने ऑफ स्टम्प के बाहर इन स्विंगर पटकी। बाबर को लगा गेंद सीधे निकल जाएगी और उन्होंने गेंद को छोड़ने का फैसला किया। यही गलती पाकिस्तानी कप्तान को बहुत भारी पड़ी। गेंद सीधा जाने के बजाय अंदर की तरफ आई और बाबर का ऑफ स्टंप ले उड़ी। ये देख बाबर हक्के-बक्के रह गए और उन्हें कुछ सेकेंड के लिए समझ में ही नहीं आया कि आखिर गेंद कैसे स्टम्प से जा लगी। इस तरह ओली रॉबिन्सन ने लगातार दूसरी पारी में बाबर आजम को अपना शिकार बनाने में कामयाबी हासिल की।
#BabarAzam pic.twitter.com/i2sWq9VIeP
— babar azam 1 runs (@Atif59638806) December 11, 2022
इसके बाद जब बाबर आजम 1 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद पवेलियन की ओर जा रहे थे तो कुछ दर्शकों ने अपने कप्तान के लिए ‘जिमबाबर’ के नारे लगाना शुरू कर दिया।
We know babar azam perform only against zimbabwe, that doesn’t mean you will call him “zimbabar” in front of him. This is totally unethical. Please don’t share this video.🙏 pic.twitter.com/TETmiJ4XKH
— BoiesX 🕯 (@BoiesX45) December 11, 2022