विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल होना चाहते हैं बाबर आजम

पाकिस्तानी बल्लेबाज को यकीन है कि उनकी टीम अब भी विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 27, 2019, 01:12 PM IST

Published On Jun 27, 2019, 01:12 PM IST

Last UpdatedJun 27, 2019, 01:12 PM IST

बाबर आजम (IANS)

पाकिस्तानी शीर्ष क्रम बल्लेबाज बाबर आजम का कहना है कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बनना चाहते हैं।उन्होंने कहा,” मेरा लक्ष्य है कि मैं विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में आऊं। मैं हर मैच में अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं।”

हालांकि बाबर के लिए उनके निजी प्रदर्शन से बढ़कर टीम की जीत है। उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं कि केवल अपने लिए प्रदर्शन करना है बल्कि मैं टीम के लिए प्रदर्शन करता हूं। मेरे लिए सबसे अहम बात है कि मेरे प्रदर्शन से टीम जीते। ऐसा नहीं है कि मैं अपने अच्छे प्रदर्शन से खुश हो जाउं, मैं तब खुश होता हूं जब मेरी टीम जीतती है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आजम ने बताया कि पाकिस्तान को यकीन है कि वो अपने बाकी बचे मैच जीतकर विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बना सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 10वां शतक जड़ने वाले आजम ने कहा, ‘‘आत्मविश्वास महत्वपर्ण है। हमें विश्वास है कि हम अपने अगले दो मैच जीत सकते हैं और फिर आगे के बारे में सोचेंगे।’’

‘विराट कोहली की बराबरी कर सकते हैं बाबर आजम’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम मैच नहीं जीत रहे थे तब हमने एक दूसरे से बात की और हमें विश्वास था कि हम ऐसा कर सकते हैं और अब हमारा ध्यान अगले मैच पर है।’’

आजम ने कहा कि उनकी भूमिका पारी के अंत तक बल्लेबाजी करने की है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पारी के अंत तक बल्लेबाजी की भूमिका दी गई है और अन्य खिलाड़ियों को मेरे साथ बल्लेबाजी करनी होगी। इसने अच्छा काम किया है क्योंकि (मोहम्मद) हफीज और इसके बाद हारिस (सोहेल) ने अच्छी बल्लेबाजी करके साझेदारी बनाई।’’

Editor's Pick