add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ICC अवॉर्ड्स में बजा बाबर के नाम का डंका, पहली बार बने मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर

ICC अवॉर्ड्स में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के नाम का डंका बज रहा है। साल 2022 का बेस्ट वनडे क्रिकेटर अवॉर्ड जीतने के बाद बाबर ने ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी भी कहते हैं...

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - January 26, 2023 3:40 PM IST

ICC अवॉर्ड्स में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के नाम का डंका बज रहा है। साल 2022 का बेस्ट वनडे क्रिकेटर अवॉर्ड जीतने के बाद बाबर ने ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी भी कहते हैं जो लगातार दूसरी बार पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जीता है। इससे पहले शाहीन अफरीदी के खाते में साल 2021 का ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड गया था।

 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बाबर आजम को साल 2022 में रनों का अंबार लगाने के चलते बेस्ट वनडे प्लेयर और ICC मेन्स प्लेयर का अवॉर्ड इनाम के तौर पर मिला है। बाबर ने साल 2022 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 54.12 की औसत से कुल 2598 रन बनाए। वह इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने साल 2022 में 2000 से ज्यादा रन बनाने का बड़ा कारनामा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 17 अर्धशतक निकले।

साल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • बाबर आजम- 2598
  • लिटन दास- 1921
  • श्रेयस अय्यर- 1609
  • मोहम्मद रिजवान- 1598
  • श्रेयस अय्यर- 1560