Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 16, 2026 1:13 PM IST

क्रिकेट की दुनिया में एक टर्म चलता है. फैब फोर. यानी चार चोटी के बल्लेबाज. मौजूदा दौर के फैब फोर में- विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन को शामिल किया जाता रहा है. पर इन फैब फोर में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन है. इस सवाल पर आपका जवाब अलग-अलग हो सकता है. देश और फॉर्मेट के हिसाब से राय में फर्क देखा जा सकता है. अब यही सवाल जब पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम से पूछा गया तो उन्होंने भी फैब-फोर पर अपनी राय जाहिर की. पाकिस्तानी बल्लेबाज से उनके रैंक के बारे में पूछा गया. उनसे विराट, स्मिथ, रूट और विलियमसन को टेस्ट और बाकी फॉर्मेट में रैंक करने को कहा. और उन्होंने अपनी पसंद बताई.
कोड स्पोर्ट्स के साथ खास बातचीत में बाबर आजम ने साफ कहा कि बात जब सभी फॉर्मेट में प्रभाव डालने और निरंतरता की आती है तो विराट कोहली फैब फोर की लिस्ट में सबसे ऊपर रहते हैं. अपनी सभी फॉर्मेट की रैंकिंग में बाबर आजम ने विराट कोहली को सबसे ऊपर रखा. इसके बाद स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और फिर आखिर में जो रूट को रखा.
बाबर आजम और विराट कोहली के बीच भी काफी तुलना की जाती है. पाकिस्तानी फैंस तो कई बार बाबर आजम को विराट कोहली से ऊपर रखते हैं. हालांकि कई पूर्व खिलाड़ी इस बहस को निरर्थक भी मानते हैं.

कोहली ने वाइट बॉल क्रिकेट, खास तौर पर वनडे क्रिकेट में उनका खेल कमाल का रहा है. कोहली इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. 2024 के टी20 वर्ल्ड में भारत की जीत के बाद विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था. मई 2025 में कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. लेकिन वनडे में वह अब भी कमाल कर रहे हैं.

| बल्लेबाज | मैच | पारी | रन | औसत | 50 | 100 |
| जो रूट | 163 | 298 | 15921 | 51.07 | 66 | 41 |
| स्टीव स्मिथ | 123 | 220 | 10763 | 53.90 | 44 | 37 |
| केन विलियमसन | 108 | 192 | 9461 | 51.98 | 38 | 33 |
| विराट कोहली | 123 | 210 | 9230 | 46.85 | 31 | 30 |
कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में 310 मैचों में 14673 रन बनाए हैं. उनका औसत 58.45 का है और इस फॉर्मेट में वह 53 शतक लगा चुके हैं. बाबर ने भी इस बात को पहचाना और कोहली को इस पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहा.
हालांकि टेस्ट में विराट कोहली को लेकर बाबर आजम की राय जरा अलगा है. बाबर ने जहां सभी फॉर्मेट में मिलाकर कोहली को सबसे ऊपर रखा. वहीं टेस्ट में उन्होंने विराट को जो रैंकिंग दी उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने यहां कोहली को नंबर तीन पर रखा. स्टीव स्मिथ पहले, जो रूट दूसरे और केन विलियमसन चौथे नंबर पर हैं.
| बल्लेबाज | मैच | पारी | रन | औसत | 50 | 100 |
| विराट कोहली | 310 | 298 | 14673 | 58.45 | 77 | 53 |
| जो रूट | 186 | 175 | 7730 | 48.54 | 43 | 19 |
| केन विलियमसन | 175 | 167 | 7256 | 48.69 | 15 | 47 |
| स्टीव स्मिथ | 170 | 154 | 5800 | 43.28 | 35 | 12 |
स्टीव स्मिथ का टेस्ट रिकॉर्ड कमाल का है. उन्होंने 56 से ज्यादा के औसत से रन बनाए हैं. वह लंबी पारियां खेल सकते हैं और उनके खेलने का स्टाइल भी दूसरों से हटकर है जिससे गेंदबाजों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है. वहीं जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में हालिया वक्त में बेहतरीन खेल दिखाया है. वह इंग्लैंड की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं. उन्होंने दुनियाभर में खूब रन बनाए हैं. और टेस्ट क्रिकेट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं.
विराट कोहली का टेस्ट करियर बहुत रफ्तार से चल रहा था, हालांकि करियर के अंतिम पड़ाव में उनके फॉर्म में गिरावट आ गई थी. कोहली ने 123 टेस्ट मैच इस फॉर्मेट को अलविदा कहा था. उन्होंने इसमें 9230 रन बनाए थे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
