• Home
  • News
  • Babar azam reaction on defeat against england in test series

पाकिस्तान को इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार, कप्तान बाबर आजम ने बताई हार की वजह

उन्होंने कहा कि नए खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वे उस तरीके से हमारी योजना को मैच में नहीं उतार सके जैसा की हम चाहते थे. ब

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 20, 2022, 08:55 PM IST

Published On Dec 20, 2022, 08:55 PM IST

Last UpdatedDec 20, 2022, 08:55 PM IST

Babar azam

Babar azam (Photo-Pakistan cricket twitter video)

पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा. पहली बार पाकिस्तान को अपने घर में टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने हार की वजह बताई है. बाबर आजम ने कहा कि हमारी किस्मत अच्छी नहीं थी क्योंकि हमारे मुख्य तेज गेंदबाज चोटिल थे.

उन्होंने कहा कि नए खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वे उस तरीके से हमारी योजना को मैच में नहीं उतार सके जैसा की हम चाहते थे. बल्लेबाजी में भी जब हम मैच पर पकड़ बना रहे थे तब हमने आसानी से विकेट गंवा दिये। इसी कारण से हम अच्छी स्थिति में होने के बाद भी कुछ मैचों को नहीं जीत सके.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान के मुख्य तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर रहे. हारिस राउफ और नसीम शाह जैसे गेंदबाज पहले टेस्ट में चोटिल होने कारण बाकी के दोनों टेस्ट मैच नहीं खेल सके. बाबर ने कहा कि मौजूदा दौर में फिटनेस की भूमिका सबसे अहम होती है। अगर आप ‘सुपर फिट’ नहीं है तो तीनों प्रारूप में नहीं खेल पायेंगे.

पाकिस्तान ने इस सीरीज के पहले टेस्ट में मोहम्मद अली को पदार्पण का मौका दिया था. उन्होंने मैच में चार विकेट लिये लेकिन दूसरे टेस्ट में एक भी सफलता नहीं मिली। तीसरे टेस्ट में मोहम्मद वसीम ने पदार्पण किया लेकिन वह एक विकेट ही ले सके. बाबर ने कहा कि जब आपके पास सबसे मजबूत गेंदबाज नहीं होते है तो नये गेंदबाजों के लिए जल्दी से सामंजस्य बैठना मुश्किल हो जाता है.

इनपुट- पीटीआई भाषा

Editor's Pick