• Home
  • News
  • Babar Azam recreated the viral meme with Umpire Marais Erasmus at 2nd test

मैच के दौरान अंपायर के पेट पर मुक्का मारकर भागे बाबर आजम, देखें वायरल VIDEO

बाबर आजम का मजाकिया वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यही नहीं, इस घटना की एक फनी तस्वीर भी वायरल हो रही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 10, 2022, 09:09 PM IST

Published On Dec 10, 2022, 09:09 PM IST

Last UpdatedDec 10, 2022, 09:09 PM IST

PCB

मुल्तान में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसमें दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने 5 विकेट खोकर 202 रन दूसरी पारी में बना लिए हैं। इस तरह मेहमान टीम की बढ़त 281 रनों की हो गई है।

पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी स्पिनर अबरार अहमद ने महफिल लूटी। उन्होंने इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। दूसरे दिन अबरार के अलावा कप्तान बाबर आजम ने भी अपनी एक हरकत के चलते चर्चा बटोरी जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबर आजम अंपायर मराइस इरास्मस के पेट का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल, छठे ओवर की आखिरी गेंद के बाद इमाम उल हक की एक थ्रो अंपायर मराइस इरास्मस के पेट पर जा लगी जिसे देख सभी खिलाड़ी हंसने लगे। वहीं, अंपायर अपना पेट सहलाते दिखे। ओवर खत्म होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अंपायर इरास्मस के बगल में खड़े हो गए और अंपायर की तरह पेट निकालने लगे। ये देख सभी हंसने लगे और फिर अंपायर के पेट पर हाथ मारकर चलते बने। ये नजारा देख मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के अलावा कमेंटेटर भी हंसने लगे। खुद अंपायर इरास्मस बाबर की इस हरकत पर अपनी हंसी नहीं रोक सके।

 

बाबर आजम का ये मजाकिया वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यही नहीं, इस घटना की एक फनी तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें बाबर आजम के बैकग्राउंड में अंपायर खड़े हैं, लेकिन तस्वीर ऐसी क्लिक हुई है कि लग रहा है बाबर आजम का पेट निकला है।

 

Editor's Pick