• Home
  • News
  • Babar azam responds to tanvir ahmeds suggestions my job is to play cricket i am not a gora who knows english completely 4032827

पूर्व क्रिकेटर के 'अंग्रेजी सीखने' वाले बयान पर बाबर आजम का पलटवार; कहा- मेरा काम क्रिकेट खेलना है

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में बाबर आजम को वनडे टीम का कप्तान बनाया है।

Edited By : India.com Staff |May 18, 2020, 06:31 PM IST

Published On May 18, 2020, 06:31 PM IST

Last UpdatedMay 18, 2020, 06:31 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे बाबर आजम (Babar Azam) ने कहा है कि उनका काम क्रिकेट खेलना है ना कि अंग्रेजी सीखना। दरअसल आजम का ये बयान पूर्व क्रिकेटर तनवीर एहमद (Tanvir Ahmed) के उस वीडियो के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने आजम को अपनी अंग्रेजी में सुधार करने के साथ अपने व्यक्तित्व और फैशन सेंस पर काम करने की जरूरत है।

आईसीसी टी20 रैंकिंग के नंबर एक बल्लेबाज आजम ने कहा, “मैं एक क्रिकेटर हूं, मेरा काम क्रिकेट खेलना है। मैं कोई ‘गोरा’ नहीं हूं जिसे अच्छी तरह से अंग्रेजी आती हो। हां, मैं इस पर काम कर रहा हूं लेकिन इसे सीखने में आपको समय लगता है, ऐसी चीजें आप एक दिन में नहीं सीख जाते।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आजम ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ अपनी तुलना पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अभी विराट से उनकी तुलना करना सही नहीं होगा।

उन्होंने कहा, “जहां तक विराट कोहली के साथ मेरी तुलना की बात है, बेहतर होगा कि हम ऐसा ना करें। वो अलग खिलाड़ी है और मैं अलग, मैंने हमेशा से यही कहा है। मैं केवल अपनी टीम को जिताने पर सारा ध्यान लगाता हूं।”

कोविड-19 महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर लगे ब्रेक के दौरान आजम भी बाकी खिलाड़ियों की तरह घर पर बैठे। हालांकि वो जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करना चाहते हैं लेकिन पाक खिलाड़ी ने साफ कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है।

इंग्लैंड दौरे पर आजम ने कहा, “जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं है। सुरक्षा सबसे पहले आती है और जब वो सुनिश्चित हो जाएगी तब हम आगे बढ़ेंगे। पीसीबी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से बात कर रहा है और जब हमारा स्वास्थ्य और सुरक्षा 110 प्रतिशत सुनिश्चित हो जाएगी तब हम आगे बढ़ेंगे।”

Editor's Pick