BAN vs PAK: बाबर आजम ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड ,स्टीव स्मिथ के बराबर पहुंचे
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बाबर आजम ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है. लेकिन इसके बावजूद मैच में पाकिस्तान की टीम पिछड़ गई. लेकिन बाबर ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
Published On May 17, 2026, 06:46 PM IST
Last UpdatedMay 17, 2026, 06:46 PM IST
बांग्लादेशी गेंदबाजों ने एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत खराब कर दी. सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तानी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई.थोड़ा बहुत किसी ने लड़ाई लड़ी तो बाबर आजम ने जिन्होंने अर्धशतक ठोक स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली है.
बांग्लादेश ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और अपनी पहली पारी में 278 रन बनाए. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को भी जमकर परेशान किया और उनका विकेट पर टिकना मुश्किल कर दिया. पाकिस्तान की पूरी टीम 232 रनों पर ही ढेर हो गई और वह बांग्लादेश से 46 रन पीछे है.
मुश्किल में फंसी पाकिस्तानी टीम
शुरुआती झटके लगातार गिरने के कारण पाकिस्तानी बैटिंग क्रम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था. इस डूबती हुई नैया को पार लगाने का काम बाबर आजम के अर्धशतक ने किया. बाबर आजम ने इस मैच में 84 गेंदों का सामना कर 10 चौकों की मदद से 68 रनों की पारी खेली. लेकिन इससे आगे वह अपनी पारी को नहीं ले जा सके.
अर्धशतक के साथ ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं. अगर इन दोनों की बात करें तो टेस्ट चैंपियनशिप में 20 -20 अर्धशतक शामिल हैं. इस मामले में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन है. लाबुशेन के नाम अभी तक 58 मैचों में कुल 24 अर्धशतक शामिल है. वहीं दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जो रुट का नाम शामिल , रूट के नाम 22 अर्धशतक शामिल है जो उन्होंने 74 मैचों में बनाए हैं. वहीं अगर हम बात करे तीसरे स्थान पे काबिज स्टीव स्मिथ की तो 59 मैचों में 20 अर्धशतक जमाए हैं. लेकिन अगर बात की जाए बाबर आजम की तो यह कारनामा उन्होंने 39 मैचों में किया है.
पाकिस्तान को मिली थी पहले टेस्ट में करारी हार
पकिस्तान की टीम इस समय खराब फार्म से जूझ रही है. ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था. और अगर बात हम दूसरे टेस्ट की करे तो वही फार्म फिर से देखने को मिला ,दूसरे टेस्ट मैच में बाबर आजम को छोड़ के बाकी पूरी टीम की बल्लेबाजी ध्वस्त नजर आई. वहीं बात पाकिस्तान की जाए तो ये पाकिस्तान की बांग्लादेश की सरजमीं पे पहली टेस्ट हार थी.