Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 28, 2025 1:08 PM IST

Pakistan Squad for SL T20I Series: श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम की अगुआई सलमान अली आगा करेंगे. टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ को जगह नहीं मिली है.
बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ इस समय ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेल रहे हैं. इसी वजह से उन्हें इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है, मोहम्मद रिजवान पहले से ही टी20 सेटअप से बाहर चल रहे हैं.
विकेटकीपर बल्लेबाज ख्वाजा नफे को पहली बार टीम में शामिल किया गया है. 23 साल के ख्वाजा नफे पाकिस्तान शाहीन टीम का हिस्सा रहे हैं. पाकिस्तान टीम में ऑलराउंडर शादाब खान की वापसी हुई है. शादाब भी बीबीएल खेल रहे हैं और इस लीग में उनका बतौर गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन रहा है. शादाब सात जनवरी 2026 से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज में वापसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे. कंधे की सर्जरी के कारण इस साल जून से क्रिकेट से बाहर रहने के बाद उन्होंने इस महीने बीबीएल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की, जहां उन्होंने अपने अन्य हमवतन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन किया. इस टीम में उस्मान तारिक, मोहम्मद सलमान मिर्जा, और अब्दुल समद को भी मौका दिया गया है.
पाकिस्तान टीम श्रीलंका दौरे पर 7, 9 और 11 जनवरी को 3 टी20 मैच खेलेगी. तीनों ही मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. यह सीरीज पाकिस्तान के लिए बेहद अहम है. इस सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है. विश्व कप की टीम में शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की वापसी हो सकती है।
टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाना है. पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो, श्रीलंका में खेलेगा. टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को भारत के साथ ग्रुप बी में रखा गया है. तीन अन्य टीमें नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए हैं.
सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
