add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: नसीम शाह की धुनाई के बाद भड़के बाबर आजम, बांग्लादेशी बल्लेबाज लिटन दास से भिड़े

चौथे दिन के लंच तक बांग्लादेश की टीम ने छह विकेट पर 389 रन बना लिए हैं. मुशफिकुर रहीम 101 और मेहदी हसन मिराज 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - August 24, 2024 1:17 PM IST

रावलपिंडी. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने पहली पारी में छह विकेट पर 448 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम के शतक, शादमन इस्लाम, लिटन दास और मोमिनुल हक के अर्धशतक से तगड़ा जवाब दिया है. इस मैच से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास को स्लेज करते नजर रहे हैं.

यह वीडियो खेल के तीसरे दिन का है, जब पाकिस्तान की पहली पारी के जवाब में बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम और लिटन दास बल्लेबाजी कर रहे थे. बांग्लादेश की पारी के 89वें ओवर में नसीम शाह की जमकर धुनाई की. नसीम शाह के इस ओवर में लिटन दास ने तीन चौके और एक छक्का के साथ 18 रन ठोक डाले.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बाबर आजम ने खोया आपा

बांग्लादेश की पारी के 91वें ओवर में नसीम शाह जब दुबारा गेंदबाजी करने आए तो उनके ओवर की पहली गेंद के बाबर आजम और लिटन दास के बीच कहासुनी देखने को मिला. बाबर आजम कुछ कहते नजर आए, जिससे लिटन दास नाराज नजर आए.

लिटन दास ने जड़ा अर्धशतक, बांग्लादेश का तगड़ा जवाब

लिटन दास ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 56 रन की पारी खेली और खेल के चौथे दिन नसीम शाह की गेंद पर ही आउट हुए. चौथे दिन के लंच तक बांग्लादेश की टीम ने छह विकेट पर 389 रन बना लिए हैं. मुशफिकुर रहीम 101 और मेहदी हसन मिराज 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.