- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Babar azam surpassed Virat Kohli records in odi cricket in Pak vs NZ Match
महज 29 रन की पारी, मगर विराट कोहली से आगे निकल गए बाबर आजम, बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला की बराबरी कर ली है.
Published On Feb 14, 2025, 04:55 PM IST
Last UpdatedFeb 14, 2025, 04:55 PM IST
(Image credit- X)
Babar azam fastest 6000 odi Runs: पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में बाबर आजम ने सिर्फ 29 रन की पारी खेली, मगर उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया.
बाबर आजम 6,000 वनडे रन बनाने वाले संयुक्त रूप से सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने हाशिम अमला की बराबरी की, जिनके नाम 126 मैच की 123 इनिंग में 6000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड था. बाबर आजम ने भी 126वें वनडे मैच की 123 इनिंग में यह कारनामा किया है.
विराट कोहली को पीछे छोड़ा
बाबर आजम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 6,000 रन बनाने वाले एशियाई भी बन गए, उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 136 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. इससे पहले वह मई 2023 में 5,000 वनडे रन बनाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए थे, उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 97 मैचों में हासिल की थी.
चैपिंयंस ट्रॉफी से पहले बाबर ने किया है निराश
19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले महत्वपूर्ण अभ्यास के रूप में देखी जा रही मौजूदा त्रिकोणीय श्रृंखला भी हालांकि बाबर के लिए अच्छी नहीं रही है. बाबर न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच में 10 रन पर आउट हो गए और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़े स्कोर का पीछा करते हुए फिर 23 रन ही बना सके. त्रिकोणीय श्रृंखला के चल रहे फाइनल में बाबर पावरप्ले के अंत में बाबर 24 रन बनाकर नाबाद थे और पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 48 रन था. यहां से रन गति में तेजी लाने की कोशिश में बाबर 29 रन बनाकर आउट हो गए और नाथन स्मिथ की गेंद पर शॉट लगाने में चूक गए.