CSK को लगा तगड़ा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुआ स्टार तेज गेंदबाज
CSK को लगा तगड़ा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुआ स्टार तेज गेंदबाज
आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से होना है और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 30 मार्च को अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 19, 2026 8:51 PM IST
CSK
Nathan Ellis Ruled Out: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को तगड़ा झटका लगा है. चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से होना है और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 30 मार्च को अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी.
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इससे पहले जनवरी 2026 में हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे, हालांकि उनकी चोट T20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले हुई. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और कुल सात विकेट लिए, हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हार की वजह से सुपर-8 में नहीं पहुंच सकी. टी-20 वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर नाथन एलिस के चोटिल हो गए, जो चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
31 साल के नाथन एलिस से उम्मीद थी कि वह टीम के तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई करेगा, खासकर तब जब श्रीलंकाई खिलाड़ी मथीशा पथिराना टीम में नहीं हैं. CSK के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, हां, वह टीम से बाहर हो गया है, हमने अभी तक उसके विकल्प के बारे में कोई फ़ैसला नहीं किया है.
CSK ने दो करोड़ में खरीदा था
नाथन एलिस को आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने दो करोड़ के बेस प्राइस पर रिटेन किया था. उन्होंने आईपीएल में कुल 17 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 19 विकेट है. इससे पहले वह चार सीज़न तक पंजाब किंग्स के साथ रहे थे.
आईपीएल के पहले फेज में चेन्नई सुपरकिंग्स का शेड्यूल
30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहाटी – शाम 7.30 बजे
3 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई – शाम 7.30 बजे
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.