IPL 2026: केकेआर को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हुआ बाहर !
IPL 2026: केकेआर को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हुआ बाहर !
T20 वर्ल्ड कप से पहले नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक वार्म-अप मैच के दौरान राणा के घुटने में चोट लग गई थी.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 13, 2026 9:39 PM IST
KKR
KKR Star All Rounder Ruled Out from IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले केकेआर के लिए बुरी खबर आई है. केकेआर के स्टार ऑलराउंडर हर्षित राणा चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ऑलराउंडर हर्षित राणा आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा नहीं होंगे.
T20 वर्ल्ड कप से पहले नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक वार्म-अप मैच के दौरान राणा के घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे, उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था. 24 साल के हर्षित राणा की नौ फरवरी को मुंबई में सर्जरी हुई, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आईपीएल से पहले फिट नहीं हो पाएंगे. उन्हें पूरी तरह से रिकवर होने में दो से तीन महीने का समय लग सकता है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
आईपीएल 2024 में चटकाए थे 19 विकेट
हर्षित राणा ने KKR के 2024 का खिताब जीतने के अभियान में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने 19 विकेट लिए थे. इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी. 2025 सीज़न से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, और 2025 में उन्होंने 13 मैचों में 15 विकेट चटकाए थे.
ऐसा समझा जा रहा है कि KKR ने अभी तक इस ऑलराउंडर के रिप्लेसमेंट पर कोई फ़ैसला नहीं लिया है और टीम को उम्मीद है कि आकाश दीप, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक और कार्तिक त्यागी उनका बेहतरीन रिप्लेसमेंट साबित होंगे.
ब्लेसिंग मुजरबानी केकेआर में शामिल
इससे पहले शुक्रवार को ही ब्लेसिंग मुजरबानी को केकेआर में मुस्तफिजुर रहमान की जगह शामिल किया. मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 9.20 करोड़ में खरीदा था, मगर बांग्लादेश में हिंदूओं के साथ हिंसा के बाद मुस्तफिजुर रहमान को लेकर विरोध शुरू हो गया और उन्हें आईपीएल से बाहर करने की मांग होने लगी. इसके बाद बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया.
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपाया था. उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 17 रन देकर चार विकेट लिए थे, जिससे जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया था. मुजरबानी ने छह मैच में 13 विकेट चटकाए थे और वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे थे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.