• Home
  • News
  • Bad News For Lucknow Super Giants Star Spinner Ruled out of IPL 2026 Who Will be The Replacement

जीत के बाद LSG के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी हुआ IPL से बाहर, जल्द होगा रिप्लेसमेंट का ऐलान

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आईपीएल 2026 में केकेआर पर जीत के बीच एक करारा झटका कन्फर्म हो गया है. टीम के स्टार स्पिनर वानिंडु हसरंगा के टूर्नामेंट से बाहर होने पर मुहर लग गई है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 10, 2026, 11:14 AM IST

Published On Apr 10, 2026, 11:14 AM IST

Last UpdatedApr 10, 2026, 11:14 AM IST

lucknow super Giants spinner wanindu hasaranga ruled out of ipl 2026

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्टार खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) चोटिल श्रीलंकाई लेग-स्पिनर वानिंदु हसरंगा की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की तैयारी में है.

टीम के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने गुरुवार को बताया कि फ्रेंचाइजी अगले 24 से 48 घंटों के भीतर हसरंगा के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर देगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान मूडी ने कहा, ‘हम इस बात के लिए तैयार हैं कि हसरंगा अब हमारे साथ नहीं जुड़ पाएंगे. हम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहे हैं, और इस बारे में घोषणा अगले 24 से 48 घंटों में कर दी जाएगी.’

‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ को मिली जानकारी के अनुसार, साउथ अफ्रीकी स्पिनर जॉर्ज लिंडे को हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किए जाने की संभावना है. इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने अभी तक आईपीएल में कोई मैच नहीं खेला है.

जॉर्ज लिंडे ने अपना आखिरी टी20 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई द्विपक्षीय सीरीज की चार पारियों में केवल एक ही विकेट हासिल किया था. वह टी20 विश्व कप में भी खेल चुके हैं. बीते 12 महीनों में वह एसएस20, ‘द हंड्रेड’, ‘मेजर लीग क्रिकेट’ और पीएसएल जैसी विभिन्न फ्रेंचाइजी लीगों का भी हिस्सा रहे हैं.

एलएसजी ने पिछले ऑक्शन में हसरंगा को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन चोटिल होने के कारण वह टीम के साथ नहीं जुड़ पाए. हसरंगा फरवरी में हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के पहले ही मैच में अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं.

हसरंगा ने श्रीलंका क्रिकेट की देखरेख में होने वाले अनिवार्य फिटनेस टेस्ट को पास नहीं किया था, जबकि आईपीएल में शामिल होने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने हेतु यह टेस्ट पास करना अनिवार्य था.

हसरंगा ने आईपीएल करियर में कुल 37 मैच खेले हैं, जिसमें 24.32 की औसत के साथ 46 विकेट लिए. इस दौरान 1 बार ‘फाइव विकेट हॉल’ हासिल किया है. पिछले सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, जबकि 2021 से 2023 तक वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले थे.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick