• Home
  • News
  • Bad News for Mumbai Indians Rohit Sharma might miss next match against Punjab Kings says Report

IPL 2026: मुसीबत में फंसी MI के लिए बुरी खबर, रोहित शर्मा पर आए अपडेट ने बढ़ाई परेशानी

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बुरी खबर है. टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की सेहत पर जो अपडेट आया है उसे जानकर हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम की परेशानी बढ़ सकती है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 15, 2026, 09:38 AM IST

Published On Apr 15, 2026, 09:38 AM IST

Last UpdatedApr 15, 2026, 09:38 AM IST

Rohit Sharma ruled out ipl pbks match

रोहित शर्मा

मुंबई: आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन कर रही मुंबई इंडियंस (एमआई) की मुसीबत और बढ़ सकती है. एमआई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच 12 अप्रैल को हुए मुकाबले में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रिटायर हर्ट हुए रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मुकाबले से बाहर रह सकते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा ने इंजरी की वजह से मुंबई इंडियंस के हालिया अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया. इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके खेलने पर सवाल खड़ा हो गया है. हालांकि हैमस्ट्रिंग के स्कैन के बाद आई रिपोर्ट के मुताबिक रोहित को कोई गंभीर इंजरी नहीं है, इसलिए वह ज्यादा समय मैदान से बाहर नहीं रहेंगे, लेकिन नेट सेशन में हिस्सा नहीं लेने की वजह से पंजाब के खिलाफ अगले मैच में उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित अगर पंजाब के खिलाफ नहीं खेलते हैं, तो पहले से ही परेशानी का सामना कर रही हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की मुसीबत और बढ़ सकती है. रोहित ने रयान रिकल्टन के साथ एमआई को अच्छी शुरुआत दिलाई है. अगर वह अगला मैच नहीं खेलते तो ओपनिंग कंबिनेशन प्रभावित होगा. उनकी जगह अनुभवी क्विंटन डिकॉक को टीम ला सकती है, लेकिन फिर किसी विदेशी गेंदबाज या ऑलराउंडर को बाहर रखना पड़ सकता है. ऐसे में रोहित का बाहर रहना टीम के संतुलन को प्रभावित करेगा.

आगामी 30 अप्रैल को 39 वर्ष के होने जा रहे रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार और आक्रामक अंदाज में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतक लगाकर किया था. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोहित ने 38 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके लगाए थे. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 26 गेंदों पर 35 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 गेंदों पर 5 रन बनाए थे. आरसीबी के खिलाफ जब वे 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे, उसी समय उन्हें इंजरी हुई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. पिछले एक साल में अपनी फिटनेस में जबरदस्त बदलाव लाने वाले रोहित के जल्द पूरी तरह फिट होने का इंतजार एमआई फैंस को है.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick