IPL 2026: प्लेऑफ से पहले आरसीबी के लिए बुरी खबर, चोटिल होकर बाहर हुआ यह खिलाड़ी
इंग्लैंड के इस बल्लेबाज के लिए आईपीएल 2026 का सत्र कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने सात मैचों में सिर्फ 77 रन बनाए जिसमें उनका औसत 13 और स्ट्राइक रेट 124 का था.
Published On May 23, 2026, 09:41 PM IST
Last UpdatedMay 23, 2026, 09:41 PM IST
RCB
Jacob Bethell to miss IPL playoffs: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से पहले आरसीबी के लिए बुरी खबर आई है. टीम के सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल उंगली में लगी चोट का इलाज करवाने के लिए इंग्लैंड लौटेंगे और वह अब इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं होंगे.
इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड इस बात पर सहमत हो गया है कि आरसीबी के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जैकब बेथेल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते समय चोट लगने के बाद इंग्लैंड लौटेंगे. विज्ञप्ति में कहा गया, वापसी के बाद इंग्लैंड की मेडिकल टीम उनकी पूरी तरह से जांच और निगरानी करेगी, ताकि यह तय किया जा सके कि वह चार जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं या नहीं.
जैकब बेथेल ने किया था निराश
इंग्लैंड के इस बल्लेबाज के लिए आईपीएल 2026 का सत्र कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने सात मैचों में सिर्फ 77 रन बनाए जिसमें उनका औसत 13 और स्ट्राइक रेट 124 का था. हालांकि आरसीबी के लिए राहत की बात है कि इंग्लैंड के ही फिल साल्ट वापस आरसीबी की टीम के साथ जुड़ गए हैं.
फिल सॉल्ट की जगह आरसीबी में शामिल हुए थे बेथेल
बेथेल ने आरसीबी में अपने चोटिल साथी खिलाड़ी फिल सॉल्ट की जगह ली थी. वह इंग्लैंड की उस टेस्ट टीम का हिस्सा हैं जो चार जून से शुरू होने वाली घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करेगी. सॉल्ट आरसीबी की टीम में वापस शामिल हो गए हैं.
राजस्थान रॉयल्स की टीम में बदलाव, 21 साल के युवा ऑलराउंडर की एंट्री
पहले क्वालिफायर में आरसीबी का गुजरात टाइटंस से होगा सामना
आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में पिछले सीजन की विजेता आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. यह मुकाबला 26 मई को धर्मशाला में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. पहले क्वालिफायर की विजेता सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, वहीं हारने वाली एलिमिनेटर के विजेता से दूसरा क्वालिफायर मैच खेलेगी.