विराट और रोहित को होगा बड़ा नुकसान, अजित अगरकर ऐंड कंपनी का अगर चल गया प्लान
विराट और रोहित को होगा बड़ा नुकसान, अजित अगरकर ऐंड कंपनी का अगर चल गया प्लान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द ही खिलाड़ियों की कैटेगिरी में बड़ा बदलाव करने का विचार कर रहा है. इसमें कई खिलाड़ियों की कैटिगिरी बदली जाएगी. और फिर उस हिसाब से उन्हें सालाना अनुबंध राशि मिलेगी.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 20, 2026 2:25 PM IST
Virat Kohli Gambhir ajit agarkar (file photo)
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मं बदलाव कर सकता है. बोर्ड की अगली एपेक्स काउंसिल की बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है. अजित अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति के प्रस्तावों के अनुसार भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में संभावित बदलावों पर बात होगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली जो अब केवल एक फॉर्मेट यानी वनडे इंटरनेशनल में खेलते हैं की कैटेगिरी में भी बदलाव हो सकता है.
पांच सदस्यों वाली सिलेक्शन कमिटी ने कुछ प्रस्ताव तय किए हैं. इनमें माना जा रहा है कि बोर्ड के आला अधिकारियों तक ये प्रस्ताव अभी नहीं पहुंचे हैं. और इन पर आने वाली बैठक में औपचारिक रूप से चर्चा की जाएगी.
Add Cricket Country as a Preferred Source
कब होगी सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट पर चर्चा
सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक, ‘भारत की पुरुष टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेडिंग सिस्टम में बदलाव की संभावना पर अगली बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल की बैठक में चर्चा होगी. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने कुछ प्रस्ताव दिए हैं, जिन पर बैठक में विचार किया जाएगा. बैठक की तारीख सही समय पर घोषित की जाएगी.’
यह भी माना जा रहा है कि ग्रेड ए प्लस को धीरे-धीरे खत्म किया जा सकता है. लेकिन, इसका अंतिम फैसला और इससे जुड़े किसी भी वित्तीय बदलाव को केवल तभी लागू किया जाएगा जब एपेक्स काउंसिल की बैठक में उन्हें मंजूरी मिल जाएगी.
BCCI की किस कैटेगिरी में मिलते हैं कितने रुपये
अभी, भारतीय पुरुष क्रिकेटरों के सालाना रिटेनर को अलग-अलग फॉर्मेट में मैच फीस के अलावा ए प्लस, ए, बी और सी ग्रेड में बांटा गया है. ग्रेड ए प्लस के खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये का रिटेनर मिलता है, जबकि ग्रेड ए, बी और सी के खिलाड़ियों को क्रमशः 5 करोड़ रुपये, 3 करोड़ रुपये और 1 करोड़ रुपये दिए जाते हैं.
किस कैटेगिरी में कौन सा खिलाड़ी शामिल
फिलहाल, सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ए प्लस कैटेगरी में शामिल हैं. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली और रोहित, जो केवल वनडे खेलते हैं, और जडेजा, जो टेस्ट और वनडे खेलते हैं, सालाना रिटेनर के टॉप टियर में बने रहेंगे या नहीं, खासकर अगर सिस्टम में बदलाव होता है. यह भी चर्चा की जा रही है कि शायद इन खिलाड़ियों को ए प्लस कैटेगिरी में न रखा जाए.
21 अप्रैल 2025 को घोषित 2024/25 के कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के अनुसार, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल (जो अब भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान हैं), हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत ग्रेड ए में थे. भारत के टी 20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर को ग्रेड बी में रखा गया था.
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को ग्रेड सी में रखा गया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.