add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अफगानिस्तान के बहीर शाह ने तिहरा शतक लगाकर बना डाला रिकॉर्ड

शाह ने 18 साल, 253 दिन की उम्र में शतक लगाकर इतिहास रचा

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Published on - November 9, 2017 5:12 PM IST

अफगानिस्तान टीम © Getty Images
अफगानिस्तान टीम © Getty Images

अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी बहीर शाह ने घरेलू टूर्नामेंट में तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। शाह ने 18 साल, 253 दिन की उम्र में तिहरा शतक लगाया है और अब वो घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड जावेद मियांदाद के नाम है। मियांदाद ने 1974/75 में 17 साल, 311 दिन की उम्र में शतक लगाया था जो कि आज तक विश्व रिकॉर्ड है।

अब अफगानिस्तान के शाह ने 18 साल, 253 दिन की उम्र में किहरा शतक लगाकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। तीसरे नंबर पर वसीम जाफर 18 साल, 264 दिन और चौथे नंबर पर अभिनव मुकुंद 18 साल, 301 दिन के नाम है। इसके अलावा शाह के नाम फर्स्ट क्लास के पहले 4 मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी हो गया है। शाह ने घरेलू टूर्नामेंट में अब तक 256*, 34, 11, 111, 116 और 303* का स्कोर बनाया है। शाह के नाम अब तक 4 मैचों में 831 रन हो गए हैं जो कि विश्व रिकॉर्ड है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/new-zealand-lose-five-wickets-in-six-balls-against-pakistan-in-2nd-womens-t20i-658463″][/link-to-post]

शाह से पहले किसी भी बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के पहले 4 मैचों में इतने रन नहीं बनाए थे। वहीं शाह ने फर्स्ट क्लास के डेब्यू मैच में 256* रन बनाए थे दो कि फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। साफ है अफगानिस्तान क्रिकेट की दुनिया में भले ही नया हो लेकिन उनके खिलाड़ी दुनियाभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हाल ही में अफगानिस्तान को आईसीसी ने टेस्ट खेलने का दर्जा दिया है और अगर अफगानिस्तान में इसी तरह युवा खिलाड़ी सामने आते रहे तो वो दिन जदूर नहीं जब क्रिकेट की दुनिया पर अफगानिस्तान का राज होगा।