×

चार ओवर, 19 रन, सात विकेट...अनजान गेंदबाज ने T20I में मचाया तहलका

हालांकि दाऊद अब भी सीमर इदरस से पीछे हैं, जिन्होंने 2023 में बायूमास ओवल में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप एशिया B क्वालिफायर मैच के दौरान चीन के खिलाफ शानदार 7-8 विकेट लिए थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 12, 2025 9:15 PM IST

Ali Dawood Bowling: बहरीन के तेज गेंदबाज अली दाऊद ने टी-20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा किया है. उन्होंने गुरुवार को भूटान के खिलाफ मैच में सात विकेट लेकर फैंस को हैरान कर दिया. अली दाऊद ने T20I इतिहास में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए (07/19) विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. 33 साल के गेंदबाज अली दाऊद मलेशिया के स्याजरुल इदरस के बाद T20I में सात विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर बन गए हैं.

गेलेफू में अली दाऊद की गेंदबाजी ने भूटान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में बहरीन को 35 रन से जीत दिलाई. तीसरे ओवर में आए दाऊद ने दो विकेट लिए, जिससे मेजबान टीम 11/3 पर लड़खड़ा रही थी, फिर बाद में उन्होंने निचले क्रम को तहस-नहस कर दिया.

पाकिस्तान के सियालकोट में पैदा हुए दाऊद ने 16वें ओवर में तीन विकेट और अगले ओवर में दो और विकेट लेकर 7-19 का स्कोर बनाया. चौथे विकेट के लिए 67 रन की पार्टनरशिप के बावजूद भूटान की टीम 125 रन पर ढेर हो गई. बहरीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 160 रन बनाए थे.

सीमर इदरस के नाम है बेस्ट बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड

हालांकि दाऊद अब भी सीमर इदरस से पीछे हैं, जिन्होंने 2023 में बायूमास ओवल में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप एशिया B क्वालिफायर मैच के दौरान चीन के खिलाफ सिर्फ आठ रन देकर सात विकेट लिए थे. इत्तेफाक से उनके सभी सात विकेट बोल्ड आउट हुए थे. सिंगापुर के हर्ष भारद्वाज (2024 में मंगोलिया के खिलाफ 6-3), नाइजीरिया के पीटर अहो (2021 में सिएरा लियोन के खिलाफ 6-5) और भारत के दीपक चाहर (2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 6-7) मेन्स T20I फॉर्मेट में टॉप पांच परफॉर्मेंस में शामिल हैं.

TRENDING NOW

ICC के फुल मेंबर्स की बात करें तो, सीम-बॉलिंग ऑल-राउंडर दीपक चाहर के नाम पुरुषों के T20I में बेस्ट बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड है, जो नागपुर के VCA स्टेडियम में आया था.