Ball Boy Catch: बॉल बॉय ने किया ऐसा कैच, जोंटी ने भी खडे़ होकर बजाईं तालियां, वीडियो हुआ वायरल

बॉल बॉय के इस कैच की तारीफ खुद जोंटी रोड्स ने खड़े होकर की. रोड्स ने इस कैच पर तालियां बजाईं.

Edited By : Bharat Malhotra |May 06, 2024, 10:49 AM IST

Published On May 06, 2024, 10:49 AM IST

Last UpdatedMay 06, 2024, 10:49 AM IST

ball-boy-jonty

ball-boy-jonty

लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच जोटीं रोड्स दुनिया के चोटी के फील्डर रहे हैं. रविवार को उन्हें एक बॉल बॉय ने हैरान कर दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान बॉल बॉय की फील्डिंग से वह भी हैरान रह गए. लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में. LSG की पारी के तीसरे ओवर में हुए इस कैच को देखकर रोड्स खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाए.

क्रिकेट के मैदान पर उतरने वाले फील्डर्स की जब भी बात आएगी, रोड्स का नाम सबसे पहले लिया जाएगा. और अगर रोड्स किसी कैच के लिए उठकर तालियां बजा रहे हैं तो यह वाकई बड़ी बात है. असल में कोलकाता के गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने ऑफ स्टंप के बाहर एक शॉर्ट पिच गेंद फेंकी. और मार्कस स्टॉयनिस ने थर्ड मैन इलाके में अपर कट खेला.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस शॉट पर स्टॉयनिस की टाइमिंग शानदार थी. और गेंद बाउंड्री लाइन के पार गई. लेकिन बॉल बॉय ने गेंद पर निगाह बनाए रखी. और दौड़कर कैच पूरा किया. कैच पकड़ने के बाद इस बॉल बॉय के चेहरे पर भी मुस्कान थी. और जब कैमरा रोड्स पर फोकस हुआ तो वह खड़े होकर तालियां बजा रहे थे.

मैच की बात करें तो लखनऊ की टीम को 98 रन से करारी हार मिली. स्टॉयनिस ने 36 रन बनाए. कोलकाता ने सुनील नारायण की हाफ सेंचुरी की मदद से 235 रन का बड़ा स्कोर बनाया. यह पहला मौका था जब किसी टीम ने इकाना स्टेडियम पर 200 का आंकड़ा पार किया हो.

नारायण ने 38 गेंद में 81 रन बनाए जिसमें सात छक्के और छह चौके जड़े थे. लखनऊ के सामने टारगेट बड़ा था और इस वजह से उसने शुरुआत में ही आक्रमण शुरू कर दिया. लेकिन इस प्रयास में उसने लगातार विकेट खोए. आखिर में पूरी टीम 137 रन पर सिमट गई. इस जीत से केकेआर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई. उसके राजस्थान रॉयल्स के समान 16 अंक हैं लेकिन उन्होंने एक मैच ज्यादा खेला है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick