BAN vs AFG, T20I: अफगानिस्तान की जीत में चमके मोहम्मद नबी, मुजीब-उर-रहमान
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान बांग्लादेश 139 रन पर ऑलआउट हो गया।
Published On Sep 15, 2019, 10:36 PM IST
Last UpdatedSep 15, 2019, 10:36 PM IST
Mohammed Nabi @ AFG/ Twitter
ढाका में खेले गए टी20 ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने मोहम्मद नबी की 84 रन की पारी के दम पर मैैैच में 25 रन से जीत दर्ज की। मैच में असगर अफगान ने 40 रन का अहम योगदान दिया।
पहली पारी की रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 164/4 रन बनाए। बांग्लादेश के मोहम्मद सैफुद्दीन ने चार विकेट हॉल अपने नाम किया। शाकिब अल हसन को दो विकेट मिले।
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान बांग्लादेश की टीम 139 रन पर ही ऑलआउट हो गई। महमदुल्लाह ने सर्वाधिक 44 रनों का योगदान दिया। मुजीब-उर-रहमान ने चार और फरीद मलिक-राशिद खान-गुलबदीन नैब को दो-दो विकेट मिले।
पढ़ें:- कोलपैक डील के खतरे से बचने के लिए CSA उठाने जा रहा है यह कदम…
बांग्लादेश की शुरुआत लक्ष्य का पीछा करने के दौरान अच्छी नहीं रही। महज 32 रन पर ही टीम के चार विकेट गिर चुके थे। लिटन दास अपना खाता तक नहीं खोल पाए। विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने पांच रन बनाए जबकि कप्तान शाकिब अल हसन 15 और सौम्स सरकार अपना खाता खोले बिना डगआउट लौट गए।
पढ़ें:- विराट बोले- T20I WC से पहले हमारे पास 30 मैच, किसी एक युवा को नहीं देंगे…
महमदुल्लाह 44(39) और सब्बीर रहमान 24(27) के बीच पांचवें विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी बनी। हालांकि दोनों ही बल्लेबाज बेहद धीमी गति से रन बनाते हुए नजर आए। इस जोड़ी के टूटने के बाद अन्य कोई बल्लेबाज रन बनाने में योगदान नहीं दे पाया।