• Home
  • News
  • Ban vs AFG: Rashid khan stars as Afghanistan is 4 wicket away from historic test victory

BAN vs AFG: बांग्‍लादेश को उन्‍हीं के घर पर मात देने से 4 विकेट दूर अफगानिस्‍तान

अफगानिस्‍तान ने इससे पहले दो टेस्‍ट मैच खेले हैं। जिसमें भारत के खिलाफ हार और आयरलैंड के खिलाफ उन्‍हें जीत मिली।

Edited By : Press Trust of India |Sep 08, 2019, 06:41 PM IST

Published On Sep 08, 2019, 06:41 PM IST

Last UpdatedSep 08, 2019, 06:41 PM IST

Rashid Khan @ Afghanistan cricket team Twitter

Rashid Khan with Team @ Afghanistan cricket team/Twitter

लेग स्पिनर राशिद खान और बायें हाथ के चाइनामैन स्पिनर जहीर खान की फिरकी के जादू ने अफगानिस्तान को एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। 398 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे बांग्लादेश का स्कोर चौथे दिन के खेल के बाद छह विकेट पर 136 रन है। मेहमान अफगानिस्‍तान मैच जीतने से महज चार विकेट दूर है।

पढ़ें:- ‘स्मिथ कितने भी रन बना ले वो हमेशा एक धोखेबाज खिलाड़ी के रूप में जाना जाएगा’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बेहद मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए राशिद (46 रन पर तीन विकेट) और जहीर (36 रन पर दो विकेट) की बलखाती गेंदों के सामने बांग्लादेश की टीम हार के कगार पर खड़ी है। ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी ने भी 38 रन देकर एक विकेट चटकाया।

बारिश और खराब रोशनी के कारण जब दिन का खेल निर्धारित समय से पहले खत्म किया गया उस समय कप्तान शाकिब अल हसन 39 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। सौम्य सरकार उनका साथ निभा रहे हैं जिन्होंने अभी खाता नहीं खोला है।

पढ़ें:- रबाडा बोले-मीडिया कुछ खिलाड़ियों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करता है, बुमराह…

अफगानिस्तान की टीम इससे पहले सुबह दूसरी पारी में आठ विकेट पर 237 रन से आगे खेलने उतरी और उसने 260 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज लिट्टन दास सिर्फ नौ रन बनाने के बाद जहीर की गेंद पर एलबीडब्‍ल्‍यू आउट हो गए।

मोसादेक हुसैन भी 12 रन बनाने के बाद जहीर की गेंद को लांग ऑफ पर असगर अफगान के हाथों में खेल गए जिससे बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 52 रन हो गया।

पूर्व कप्तान मशफिकुर रहीम 25 गेंद में 23 रन की पारी के दौरान अच्छी लय में दिखे लेकिन राशिद ने उन्हें एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर दिया। इस लेग स्पिनर ने अपने अगले ओवर में मोमीनुल हक को भी एलबीडब्‍ल्‍यू किया जिन्होंने तीन रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम ने 111 गेंद में 41 रन की पारी खेली लेकिन वह भी मोहम्मद नबी की गेंद पर एलबीडब्‍ल्‍यू हो गए।

राशिद ने इसके बाद अनुभवी महमूदुल्लाह (07) को इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराके बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट पर 125 रन किया। इसके बाद हालांकि बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा जो दोबारा शुरू नहीं हो पाया।

पढ़ें:- भज्‍जी ने घरेलू क्रिकेट के इस स्‍टार गेंदबाज से कहा- भारतीय टेस्‍ट टीम आपको बुला रही है

इससे पहले बारिश के कारण सुबह के सत्र का खेल दो घंटे से अधिक के विलंब के बाद शुरू हुआ। अफगानिस्तान ने अपने कल के स्कोर में 23 रन जोड़कर अपने बाकी बचे दो विकेट भी गंवा दिए।

यामिन अहमदजई नौ रन बनाने के बाद रन आउट हुए जबकि  मेहदी हसन ने जहीर (00) को पवेलियन भेजा। अफसर जजाई 48 रन बनाकर नाबाद रहे।

बांग्लादेश की ओर से शाकिब ने 58 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि मेहदी हसन, ताइजुल इस्लाम और नईम हसन ने दो-दो विकेट हासिल किए।

Editor's Pick