- क्रिकेट न्यूज़
- News
- BAN vs ENG: Bangladesh secures T20 series with win over England
BAN vs ENG: बांग्लादेश ने तोड़ा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड का घमंड, T20I सीरीज में चटाई धूल
T20I सीरीज का पहला मुकाबला चट्टोग्राम में खेला गया था जिसमें बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 6 विकेट से धूल चटाई थी.
Published On Mar 12, 2023, 08:37 PM IST
Last UpdatedMar 12, 2023, 08:37 PM IST
क्रिकेट में लंबे समय बाद वो हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. ये हार इंग्लैंड को किसी बड़ी टीम से नहीं बल्कि ICC रैंकिंग में 9वें नंबर की टीम बांग्लादेश के हाथों मिली. 3 मैचों की T20I सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया. इस तरह 3 मैचों की T20I सीरीज में मेजबान बांग्लादेश ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बना ली.
ढाका में खेले गए इस दूसरे T20I मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज 117 रन पर ढेर हो गई. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने 4 विकेट झटके. इंग्लैंड के 117 रनों के जवाब में बांग्लादेश ने 6 विकेट खोकर 19वें ही ओवर में 118 रनों के टारगेट को हासिल कर लिया. नजमुल हसन शंटो ने नाबाद 46 रनों की पारी खेली जिसमें 3 चौके लगाए.
Modhumoti Bank Limited T20i Series: Bangladesh vs England: 2nd T20i
A Glimpse of Bangladesh’s Batting ✨#BCB | #Cricket | #BANvENG pic.twitter.com/pcSHuZb22D
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 12, 2023
बांग्लादेश ने पहले T20I मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की थी जिसमें नजमुल हुसैन की 30 गेंद में 51 रन की पारी ने अहम भूमिका अदा की थी. उन्होंने रविवार को दूसरे टी20 में भी नाबाद 46 रन बनाकर घरेलू टीम को जीत की दौड़ में बरकरार रखा जबकि इंग्लैंड के गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट झटक रहे थे.
इंग्लैंड के लिये तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 13 रन देकर तीन विकेट झटके और टीम को उम्मीद जगायी थी लेकिन नजमुल सयंमित बल्लेबाजी करते रहे. बांग्लादेश ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने दोनों सलामी बल्लेबाज लिटन दास और रॉनी तालुकदार के विकेट महज 27 रन पर गंवा दिये थे.
फिर नजमुल एक छोर पर डटे रहे लेकिन टीम के लिये लक्ष्य तक पहुंचना आसान नहीं दिख रहा था तभी मेहदी ने 16 गेंद में 20 रन की पारी के दौरान दो छक्के जड़ दिए. आर्चर ने फिर धीमी गेंद पर मेहदी को आउट किया और फिर अफीफ हुसैन के स्टंप उखाड़ दिये.
मोईन अली ने कप्तान शाकिब अल हसन का विकेट झटका जिससे 18वें ओवर में बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट पर 100 रन था. नजमुल और तास्किन अहमद ने क्रिस जोर्डन के पहले ओवर में तीन बाउड्री लगा दी. तास्किन ने विजयी चौका लगाया और आठ रन बनाकर नाबाद रहे.
इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया और डेविड मलान का विकेट झटक लिया. शाकिब ने फिल साल्ट को आउट किया जिन्होंने 19 गेंद में 25 रन बनाये. तेज गेंदबाज हसन महमूद ने कप्तान जोस बटलर (04) का विकेट झटका. बेन डकेट 28 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जिसके बाद मेहदी ने इंग्लैंड के मध्यक्रम को ध्वस्त किया. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 14 मार्च को ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा.
(With PTI inputs)