- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ban vs eng t20i series its not good from australian team says captain matthew wade 4878329
BAN vs AUS T20I Series: बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद बोले कप्तान Matthew Wade- ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत खराब
5 मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 4-1 से हार गई. वह स्पिन गेंदबाजी के सामने हमेश नतमस्तक दिखाई दी.
Published On Aug 10, 2021, 12:08 PM IST
Last UpdatedAug 10, 2021, 12:08 PM IST
बांग्लादेश दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई (Autralia Tour of Bangladesh) टीम को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इतना ही नहीं सीरीज के 5वें और अंतिम मैच में तो वह सिर्फ 62 रन पर ऑल आउट हो गई, जो टी20 इंटरनेशनल में उसका सबसे कम स्कोर है. इस हार के बाद कप्तान मैथ्यू वेड (Matthew Wade) ने कहा कि इस सीरीज में हमारे लिए कुछ भी पॉजिटिव नहीं रहा. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिहाज से यह बहुत खराब है.
सीरीज में शर्मनाक हार के बाद कंगारू कप्तान (Matthew Wade) ने कहा, ‘हमारे लिए यहां ज्यादा चीजें नहीं हैं, जिन्हें हम पॉजिटिव रूप में ले सकें. हमें यहां जो हार मिली है, खासतौर से 5वें मैच में वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिहाज से बहुत खराब है.’
उन्होंने कहा, ‘सचाई यह है कि हमें स्पिन को अच्छा खेलने की जरूरत है. इसमें मैं भी शामिल हूं. टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्हें ऐसी परिस्थितियों में खेलने का रास्ता ढूंढना होगा.’ इस 33 वर्षीय कप्तान ने कहा, ‘मैं यहां अपने युवा खिलाड़ियों को इस हार का दोष देना नहीं चाहूंगा. लेकन मैं, मोइजिज हेनरीक्स और डेन क्रिस्टियन काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और हमें यहां अच्छा करने की जरूरत थी.’
उन्होंने बांग्लादेश की तारीफ करते हुए कहा, ‘अपनी परिस्थितियों में खेलने के लिहाज से बांग्लादेश बहुत बेहतरीन टीम है. उनके स्पिनरों ने बेहद शानदार बॉलिंग की. उनके बल्लेबाजों भी अतिरिक्त रन ढूंढने के प्रयास में कामयाब हुए, जो हम नहीं कर पाए.’ इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया अपने कई अहम खिलाड़ियों के बिना यहां पहुंची है.
उसकी टीम में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, मार्कस स्टोइनिस जैसे कई खिलाड़ी शामि ल नहीं है. वहीं नियमित कप्तान एरॉन फिंच भी घुटने के चोटिल होने की वजह से सीरीज से पहले ही बाहर हो गए. कंगारू टीम यहां कई नए खिलाड़ियों के साथ खेलने उतरी थी.