BAN VS PAK 2nd ODI: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन (DLS) से हराया
पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. सीरीज का तीसरा मैच 15 मार्च को खेला जाएगा.
Published On Mar 13, 2026, 01:40 PM IST
Last UpdatedMar 13, 2026, 01:40 PM IST
BAN VS PAK 2nd ODI
BAN VS PAK 2nd ODI: पाकिस्तान ने दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को बारिश से प्रभावित मैच में डकबर्थ लुईस नियम से 128 रन से हरा दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.
शुक्रवार को खेले गए मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. पाकिस्तान की टीम ने माज सदाकत (46 बॉल में 75 रन) और कप्तान सलमान अली आगा (62 बॉल में 64 रन) के अर्धशतक के बावजूद 47.3 ओवर में 274 रन पर ढेर हो गई.
275 रन के टारगेट के जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 15 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए. इसके बाद बारिश ने खेल में बाधा डाली और फिर बांग्लादेश को 32 ओवर में 243 रन का टारगेट मिला. बांग्लादेश की टीम 23.3 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई. हारिस रउफ और माज सदाकत ने तीन-तीन विकेट लिए. दो विकेट शाहिद अफरीदी के नाम रहा. बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 15 मार्च को खेला जाएगा. माज सदाकत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.