बांग्लादेश से हार के बाद कोच मिकी ऑर्थर को याद आए सीनियर खिलाड़ी, बोले- दरवाजे बंद नहीं हुए

बांग्लादेश के हाथों पहली बार श्रीलंका द्वारा वनडे सीरीज गंवाने के बाद मुख्य कोच मिकी आर्थर ने सीनियर खिलाड़ियों की वापसी पर कही यह बात.

Edited By : India.com Staff |May 27, 2021, 08:09 PM IST

Published On May 27, 2021, 08:09 PM IST

Last UpdatedMay 27, 2021, 08:09 PM IST

बांग्लादेश दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम इस समय काफी निराशाजनक दौर से गुजर रही है. लंकाई टीम यहां 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने पहुंची थी, सीरीज के पहले दो मैच हारकर उसने पहले ही इसे गंवा दिया है. यह क्रिकेट इतिहास में पहला मौका है, जब वह बांग्लादेश से कोई वनडे सीरीज हार गई हो. ऐसे में टीम के मुख्य मिकी ऑर्थर की टीम के सीनियर खिलाड़ियों की याद आई है. उन्होंने कहा कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों के लिए दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं और वे वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं.

श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों को टीम में नहीं लिया था. हालांकि उसे बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो वनडे में हार का सामना कर सीरीज गंवानी पड़ी. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच शुक्रवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में ही खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आर्थर ने कहा, ‘सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर करना कड़ा शब्द है. हम बस देखना चाहते थे कि टीम सीनियर खिलाड़ियों के बिना कैसा प्रदर्शन कर रही है. किसी को बाहर नहीं रखा गया, ये खिलाड़ी कभी भी वापस आ सकते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हमें मध्य क्रम में सुधार की जरूरत है लेकिन हमारे पास कुछ सीनियर खिलाड़ी हैं. कुशल परेरा और कुशल मेंडिस ने काफी क्रिकेट खेला है. डिकवेला और धनंजय डी सिल्वा ने भी कुछ मैच खेले हैं. टीम में किसी भी खिलाड़ी के लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं. कुछ सीनियर खिलाड़ी प्रदर्शन के आधार पर कभी भी वापस आ सकते हैं.’

आर्थर ने वनिंदु हसारंग की सराहना करते हुए कहा, ‘हसारंगा एक अच्छे क्रिकेटर हैं. हमें पता है कि यह एक युवा टीम है, जिसे विकसित होना है. हमने इन खिलाड़ियों के साथ यात्रा शुरू की है और हम इन्हें विकसित करना चाहते हैं. हसारंगा खेल को समझ रहे हैं लेकिन उनमें बहुत प्रतिभा है.’ (IANS)

Editor's Pick