• Home
  • News
  • BAN vs WI 3rd ODI; Mashrafe Mortaza says Bangladesh still have room for improvement

सीरीज जीत के बाद भी कप्‍तान मुर्तजा ने कही सुधार की गुंजाइश की बात

बांग्‍लादेश ने विंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

Edited By : Kamlesh Rai |Jul 29, 2018, 02:30 PM IST

Published On Jul 29, 2018, 02:30 PM IST

Last UpdatedJul 29, 2018, 02:30 PM IST

Mashrafe Mortaza © Getty Images

बांग्‍लादेश की टीम भले ही विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीत गई हो बावजूद इसके कप्‍तान मशरफे मुर्तजा  का कहना है कि उनकी टीम में अब भी सुधार की गुंजाइश है। बांग्‍लादेश ने विंडीज को उसी के घर में तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ban-vs-wi-3rd-odi-jason-holder-says-we-struggled-completely-throughout-the-odi-series-730278″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मेहमान टीम ने शनिवार को खेले गए सीरीज के निर्णायक वनडे में विंडीज को 18 रन से मात दी। इस मुकाबले में बांग्‍लादेश की ओर से ओपनर तमीम इकबाल, महमूदुल्‍लाह और कप्‍तान मशरफे मुर्तजा ने शानदार बल्‍लेबाजी की। गेंदबाजी में रुबेल हुसैन और मेहदी हसन ने अहम समय में विकेट निकाले।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक मुर्तजा ने कहा, ‘ यदि आप पिछले तीन या चार महीनों पर गौर करें तो हमें इस सीरीज को जीतने की सख्‍त जरूरत थी। एशिया कप से पहले हमारे लिए ये अच्‍छी सीरीज जीत है। लेकिन हमें अब भी सुधार करने की जरूरत है। हमें लगातार सुधार करने होंगे। हमें अपनी बल्‍लेबाजी में भी सुधार करने की जरूरत है।’

तीसरे वनडे में बांग्‍लादेश ने 6 विकेट पर 301 रन बनाए थे। इस मैच के बारे में मुर्तजा ने कहा, ‘ मुझे लगता है कि हमने 20-25 रन कम बनाए। हमें जल्‍दी विकेट लेने चाहिए थे। क्‍योंकि उनके पास शीर्ष बल्‍लेबाजी लाइन अप है। लुइस को आउट करने के बाद हमारे लिए गेल बड़ी चुनौती थे। वो अच्‍छा खेल रहे थे लेकिन रुबेल ने हमें ब्रेकथ्रू दिलाई। लगातार विकेट निकालना हमारे फेवर में गया।’

मुर्तजा ने 36 रन बनाने के बाद 2 विकेट भी लिए

बांग्‍लादेशी कप्‍तान मशरफे मुर्तजा ने 25 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। उन्‍होंने अपनी इस तेजतर्रार पारी में 4 चौके और 1 छक्‍का लगाया। जबकि 10 ओवर की अपनी गेंदबाजी में 2 विकेट भी निकाले। उन्‍होंने इविन लुइस और शाई होप जैसे विस्‍फोटक बल्‍लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

Editor's Pick