add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

BANvZIM: बांग्लादेश की टेस्ट टीम से ड्रॉप हुए महमूदुल्लाह, महमूद और यासिर को पहली बार मिला मौका

बांग्लादेश की 16 सदस्यीय टेस्ट स्क्वॉड से ऑलराउंडर महमूदुल्लाह सहित 4 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी, मुशफिकुर रहीम, मुस्ताफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद की हुई वापसी.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 16, 2020 2:58 PM IST

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले आगामी एकमात्र टेस्ट के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. अगले सप्ताह खेले जाने वाले इस मैच के लिए बांग्लादेश की टेस्ट टीम से ऑलराउंडर महमूदुल्लाह सहित 4 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है.

रुबेल हुसैन, अल-अमीन हुसैन और सौम्य सरकार को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है जबकि मुशफिकुर रहीम, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज और मुस्ताफिजुर रहमान की वापसी हुई है. मध्यम गति के गेंदबाज हसन महमूद और ऑफ स्पिनर यासिर अली को पहली बार टेस्ट स्क्वॉड में जगह मिली है. टेस्ट मैच 22 से 26 फरवरी तक बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जोस बटलर लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में हमारे महान बल्लेबाजों में से एक हैं: इयोन मोर्गन

बांग्लादेश की टीम को हाल में पाकिस्तान ने रावलपिंडी टेस्ट में पारी और 44 रन से हराया था. महमूदुल्लाह ने पिछले वर्ष मार्च के बाद अब तक एकमात्र अर्धशतक लगाया है। उन्होंने इस दौरान कुल 146 रन बनाए हैं. बांग्लादेश ने अपने पिछले 6 टेस्ट गंवाए हैं जिसमें तीन बार उसे पारी की हार झेलने पर मजबूर होना पड़ा है.

न्यूजीलैंड की उछाल, सीम और स्विंग वाली पिच पर भारतीय तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद: शमी

बांग्लादेश की 16 सदस्यीय टेस्ट स्क्वॉड:

TRENDING NOW

मोमिनुल हक (कप्तान), तमीम इकबाल, सैफ हसन, नजमुल हुसैन, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, तैजुल इस्लाम, अब जायेद, नइम हसन, इबादत हुसैन, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज, मुस्ताफिजुर रहमान, हसन महमूद और यासिर अली.