श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, दो साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी

नईम शेख के अलावा लिटन दास, शमीम पटवारी, तनवीर इस्लाम और हसन महमूद जैसे खिलाड़ियों की भी वनडे टीम में वापसी हुई है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 23, 2025, 04:44 PM IST

Published On Jun 23, 2025, 04:44 PM IST

Last UpdatedJun 23, 2025, 04:44 PM IST

Bangladesh cricket team

Bangladesh cricket team

Bangladesh ODI Squad for Srilanka Series: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज नईम शेख लगभग दो साल बाद एकदिवसीय टीम में लौटे हैं. वनडे सीरीज 2-8 जुलाई तक खेली जानी है, पहले दो एकदिवसीय मैच कोलंबो में होने हैं, जबकि अंतिम मैच पल्लेकेले में होगा.

नईम के अलावा लिटन दास, शमीम पटवारी, तनवीर इस्लाम और हसन महमूद जैसे खिलाड़ियों की भी वनडे टीम में वापसी हुई है. चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाली पिछली टीम से मुशफिकुर रहीम और महमूदुल्लाह ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान भी अपनी-अपनी चोटों के कारण टी20आई से बाहर रहने के बाद राष्ट्रीय टीम में लौट आए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दो साल बाद नईम शेख की वापसी

नईम शेख दो साल बाद टीम में वापल लौटे हैं. नईम ने अब तक आठ वनडे खेले हैं और मार्च 2020 में सिलहट में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने के बाद 95 रन बनाए हैं. बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने कहा,मुझे लगता है कि उसने अपनी बल्लेबाजी के इरादे और पैटर्न को बदल दिया है और यही वह चीज है जिसकी हम तीसरे सलामी बल्लेबाज से उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि तमीम और इमोन एक ही तरह से बल्लेबाजी करते हैं और हम किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं जो इसी तरह की आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करे.

कार्यभार प्रबंधन के कारण पांच तेज गेंदबाजों को चुना गया: बीसीबी

मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि उन्होंने कार्यभार प्रबंधन के कारण पांच तेज गेंदबाजों को चुना है क्योंकि उनमें से कुछ चोट से उबर रहे हैं. उन्होंने कहा, “आपको यह समझना होगा कि हमने पांच तेज गेंदबाजों को चुना है क्योंकि उनमें से कुछ कार्यभार प्रबंधन के कारण हैं जबकि अन्य चोट से उबर रहे हैं.

सौम्य सरकार और नसुम अहमद को टीम से बाहर रखा गया है. मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने कहा कि सौम्या, जो पाकिस्तान टी20ई सीरीज से भी चूक गए थे, अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके क्योंकि वह पिछले साल के अधिकांश समय चोटिल रहे थे जबकि पीठ में ऐंठन को लेकर अभी भी उनकी चिंता बनी हुई है.

बांग्लादेश की टीम:

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, नईम शेख, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, लिटन दास, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा.

Editor's Pick