- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bangladesh beat Afghanistan by 546 runs in one-off test biggest victory in terms of runs in the 21st century
BAN vs AFG Test: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान पर दर्ज की 21वीं सदी की सबसे बड़ी जीत
बांग्लादेश ने 546 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है.
Published On Jun 17, 2023, 12:43 PM IST
Last UpdatedJun 17, 2023, 12:43 PM IST
@BCBTIGERS
बांग्लादेश ने एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को हरा दिया. ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस टेस्ट मैच में मेजबान बांग्लादेश ने 546 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है. यही नहीं, 21वीं सदी की ये सबसे बड़ी टेस्ट जीत है.
बांग्लादेश की इस शानदार जीत में नजमुल हसन शंटो का अहम योगदान रहा जिन्होंने दोनों पारियों में शतक जड़ने का अनोखा कारनामा किया. शंटो ने दूसरी पारी में 151 गेंदों में 124 रन बनाए. उन्होंने पहली पारी में 175 गेंदों में 23 चौकों की मदद से 146 रनों की पारी खेली थी.
पहली पारी में बांग्लादेश ने 382 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में अफगान टीम 146 रनों पर डेर हो गई. दूसरी पारी बांग्लादेश ने 425/4 रनों के स्कोर पर घोषित करते हुए मेहमान टीम के सामनेे 662 रनों का टारगेट रखा. दूसरी पारी में अफगानिस्तान टीम लंक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन 115 रन पर ही सिमट गई.
? RESULT | BANGLADESH WON BY 546 RUNS ?
Not the performance we would have wanted to put on but credit to @BCBtigers for their comprehensive all-round performance to win the one-off test match.#AfghanAtalan | #BANvAFG2023 | #XBull pic.twitter.com/I1TmACdPro
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) June 17, 2023
टेस्ट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड ने नाम है जिसने 1928 में ऑस्ट्रेलिया को 675 रन से हराया था. इसके बाद 1934 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 562 रन की जीत दर्ज की थी. अफगानिस्तान ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 45 रन से की. दिन के तीसरे ओवर में ही इबादत हुसैन (22 रन पर एक विकेट) ने नासिर जमाल (छह रन) को विकेटकीपर के हाथों कैच करा दिया.
टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)
- 675 – 1928 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
- 562 – 1934 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
- 546 – 2023 में मीरपुर में बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
रहमत शाह (30 रन) एक छोर पर डटे रहे तो वहीं दूसरे छोर से शरीफुल इस्लाम (28 रन पर तीन विकेट) ने अफसर जजाई (छह) और और बाहिर शाह (सात) को चलता किया. बाहिर कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की जगह बल्लेबाजी के लिए आये थे. शाहिदी तस्कीन की बाउंसर पर तीसरे दिन चोटिल होने के बाद 13 रन पर रिटायर हर्ट हुए थे.
तस्कीन ने रहमत को आउट कर टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी. उन्होंने इसके बाद करीम जन्नत (18) और यामीन अहमदजई (एक) को भी पवेलियन की राह दिखायी. बांग्लादेश ने पहली पारी में 382 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान को 146 रन पर आउट कर दिया था. टीम ने चार विकेट पर 425 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की थी जिससे अफगानिस्तान को 662 रन का लक्ष्य मिला था.
इनपुट- भाषा