AFG VS BAN: बांग्लादेश ने टी-20 सीरीज पर किया कब्जा, एशिया कप के बाद अफगानिस्तान ने फिर किया निराश

148 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश ने 19.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर मैच दो विकेट से जीता.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 04, 2025, 12:10 PM IST

Published On Oct 04, 2025, 12:10 PM IST

Last UpdatedOct 04, 2025, 12:10 PM IST

Bangladesh cricket team

Bangladesh cricket team

AFG VS BAN 2nd T20I: एशिया कप 2025 में खराब प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. शुक्रवार को शारजाह में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 2 विकेट से हराया. बांग्लादेश ने पहला टी20 चार विकेट से जीता था.

शुक्रवार को खेले गए मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 147 रन बनाए, इब्राहिम जादरान ने 38 और विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 30 रन बनाए, सेदिकुल्लाह अटल ने 23 रन बनाए. मोहम्मद नबी 12 गेंद पर 20 और अजमतुल्लाह ओमरजाई 17 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

148 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश ने 19.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर मैच 2 विकेट से जीता. 24 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी बांग्लादेश ने कप्तान जाकिर अली ने 32, शमीम हुसैन ने 33 और नुरुल हसन ने 31 रन की पारी की बदौलत मैच को दो विकेट से जीत लिया.

बांग्लादेश को सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

अफगानिस्तान के लिए अजमातुल्लाह ओमरजाई ने 3.1 ओवर में 23 रन देकर 4 और कप्तान राशिद खान ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए. इन दोनों का प्रयास अफगानिस्तान की जीत के लिए काफी नहीं रहा और टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका है, आखिरी मैच पांच अक्टूबर को खेला जाएगा.

एशिया कप के बाद अफगानिस्तान ने फिर किया निराश

अफगानिस्तान का एशिया कप 2025 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था, वनडे विश्व कप 2023 और टी20 विश्व कप 2024 में बड़ी-बड़ी टीमों को हराने वाली अफगानिस्तान एशिया कप 2025 के सुपर 4 में नहीं पहुंच सकी थी. टूर्नामेंट की शुरुआत में अफगानिस्तान को फाइनल का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ-साथ क्षेत्ररक्षण में लचर प्रदर्शन की वजह से टीम सुपर 4 में भी जगह नहीं बना सकी, बांग्लादेश सीरीज अफगानिस्तान के लिए वापसी के मौके की तरह थी, टीम इसमें सफल नहीं रही.

Editor's Pick