Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 21, 2025 8:16 PM IST

INDA VA BANA: भारतीय टीम का एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का खिताब जीतने का सपना टूट गया है. शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश ए ने भारत ए को सुपर ओवर में हरा दिया. बांग्लादेश की टीम ने इस जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई है. फाइनल मैच 23 नवंबर को खेला जाएगा.
सुपर ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ एक रन बनाने थे, बांग्लादेश ने ओवर की दूसरी बॉल पर इसे एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.
इससे पहले बांग्लादेश के 194 रन के जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में छह विकेट 194 रन ही बना सकी. आखिरी बॉल पर भारत को जीत के लिए चार रन बनाने थे, बांग्लादेश ने फील्डिंग में गलती की, जिससे टीम इंडिया ने तीन रन बना लिए और मैच टाई हो गया.
भारतीय टीम ने सुपर ओवर में पूरी तरह निराश किया और रिपन मंडल के ओवर की पहली दो बॉल पर दोनों भारतीय बल्लेबाज जितेश शर्मा और आशुतोष शर्मा बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. जीत के लिए एक रन का टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने पहली बॉल पर यासिर अली का विकेट गंवाया, बाउंड्री लाइन पर जितेश शर्मा ने उनका शानदार कैच लपका, यहां से मैच दूसरे ओवर की तरफ जा रहा था, मगर ओवर की दूसरी बॉल पर सुयश शर्मा ने वाइड फेंकी और बांग्लादेश ने इस मुकाबले को जीत लिया.
हबीबुर रहमान के 46 बॉल में 65 रन और मेहेरॉब के 18 बॉल में 48 रन की मदद से बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 194 रन बनाए. बांग्लादेश की टीम ने एक समय 16.2 ओवर में 130 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे, मगर इसके मेहेरॉब और यासिर अली (09 बॉल में 17 रन) की पारी से बांग्लादेश की टीम 194 रन तक पहुंच सकी. 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए नमन धीर के ओवर में 28 रन बने, वहीं 20वें ओवर में विजय कुमार ने 22 रन लुटाए. सुयश शर्मा और हर्ष दुबे ने किफायती गेंदबाजी की.
वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य की जोड़ी ने भारत को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. वैभव सूर्यवंशी 15 बॉल में 38 रन (दो चौके, चार छक्के) की पारी खेलकर आउट हुए, वहीं प्रियांश आर्य ने 23 बॉल में 44 रन (04 चौके, तीन छक्के) बनाए. नमन धीर (07) जल्दी आउट हो गए, मगर जितेश शर्मा (23 बॉल में 33 रन) और नेहाल बढ़ेरा (29 बॉल में 32 रन नाबाद) ने भारत को मैच में बनाए रखा, हालांकि नेहाल बढेरा आखिरी के ओवर्स में संघर्ष करते दिखे. रमनदीप सिंह (11 बॉल में 17 रन) और आशुतोष शर्मा (06 बॉल में 13 रन) ने आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर जीत की उम्मीदें बरकरार रखी, जितेश के आउट होने के समय भारत को 30 गेंद में 45 रन चाहिये थे जबकि रमनदीप, आशुतोष और वढेरा जैसे बल्लेबाज मौजूद थे, इनमे से कोई आखिरी पांच ओवरों में कमाल नहीं कर सका और टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 194 रन ही बना सकी.
आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रन बनाने थे, आशुतोष शर्मा ने तीसरी बॉल पर छक्का और चौथी बॉल पर चौका लगाया. पांचवीं बॉल पर आशुतोष बोल्ड हो गए, जिसके बाद मैच में रोमांच आया, भारत को आखिरी बॉल पर चार रन बनाने थे, नए बल्लेबाज हर्ष दुबे ने शॉट खेला और तेजी से रन के लिए भागे, उन्होंने एक रन ही पूरा किया, हालांकि यहां अकबर अली ने हाथ में गेंद रहते हुए स्टंप पर थ्रो मारा, वह थ्रो स्टंप पर नहीं लगा और भारतीय बल्लेबाजों ने तीन रन पूरा कर लिया और मैच टाई पर खत्म हुआ.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
