एशिया कप से पहले बांग्लादेश ने जीती टी-20 सीरीज, नीदरलैंड को बुरी तरह रौंदा

पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 103 रन पर ढेर हो गई थी, बांग्लादेश की टीम ने 13.1 ओवर में एक विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Sep 02, 2025, 06:44 AM IST

Published On Sep 02, 2025, 06:44 AM IST

Last UpdatedSep 02, 2025, 06:44 AM IST

Bangladesh cricket team

Bangladesh cricket team

BAN VS NED: एशिया कप से पहले बांग्लादेश की टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है. सोमवार को खेले गए घरेलू मैच में बांग्लादेश ने नीदरलैंड को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.

पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 103 रन पर ढेर हो गई थी, बांग्लादेश की टीम ने 13.1 ओवर में एक विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी

बांग्लादेश ने सिलहट में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. बांग्लादेश के गेंदबाजों के आगे नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया और पूरी टीम 17.3 ओवर में 103 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. आर्यन दत्त ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए, वहीं विक्रमजीत सिंह ने 24 रन की पारी खेली. शारीज अहमद (12) तीसरे बल्लेबाज रहे जो दहाई का आंकड़ा पार सके. बांग्लादेश के लिए नासुम अहमद ने तीन विकेट चटकाए, वहीं मुस्ताफिजुर और तस्किन अहमद को दो-दो सफलता मिली.

तंजिद हसन ने जड़ा अर्धशतक

104 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने तंजिद हसन के नाबाद अर्धशतक (40 गेंद में 55) की मदद से लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. परवेज हुसैन ने 21 रन की पारी खेली. वहीं कप्तान लिटन दास 18 रन बनाकर नाबाद रहे.

दोनों देशों के बीच सीरीज का तीसरा मैत तीन सितंबर को खेला जाएगा.

एशिया कप से पहले बांग्लादेश का शानदार प्रदर्शन

बांग्लादेश की टीम एशिया कप 2025 में दावेदारी करेगी, उससे पहले टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. बांग्लादेश की टीम एशिया कप में ग्रुप बी में है, जहां श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी टीमें शामिल है.

Editor's Pick