Bangladesh vs Pakistan: नाहिद राणा के पंजे में फंसा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने घर बुलाकर की घनघोर बेइज्जती, पहले टेस्ट में 104 रन से हराया
नाहिद राणा ने दूसरी पारी में पाकिस्तान के पांच विकेट लेकर बांग्लादेश को 104 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. पाकिस्तान की यह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में लगातार तीसरी हार है.
Published On May 12, 2026, 04:32 PM IST
Last UpdatedMay 12, 2026, 04:32 PM IST
Nahid Rana took 5 wickets
बांग्लादेश ने पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती कर दी है. मीरपुर में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में उसने पाकिस्तान को 104 रन से हरा दिया है. दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी के लिए बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. इस जीत के साथ मेजबान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का अगला मैच 16 मई से सिलहट में खेला जाएगा.
बांग्लादेश की यह पाकिस्तान पर लगातार तीसरी टेस्ट जीता है. इससे पहले पिछले साल बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसी के घर में 2-0 से हराया था.
चौथी पारी में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 268 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी पूरी टीम सिर्फ 163 रन पर ऑल आउट हो गई. नाहिद राणा ने बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में पांच विकेट लिए.
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. और बांग्लादेश ने इसका खूब फायदा उठाया. पहली पारी में बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल-हसन-शंतो ने 101 रन की पारी खेली. वहीं मोमिनुल हक ने 91 रन बनाए. अनुभवी विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने 71 रन का योगदान दिया. बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 413 रन का स्कोर बनाया. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए. हसन अली और नोमान अली को 1-1 विकेट हाथ लगा.
इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 386 रन पर ऑल आउट हो गई.
पाकिस्तान की ओर से ओपनर अजान अवैस ने 103 रन बनाए. इसके अलावा डेब्यू कर रहे अब्दुल्ला फजल ने 60 रन बनाए. सलमान आलाग ने 58 और मोहम्मद रिजवान ने 59 रन की पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट निकाले. तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम को 2-2 विकेट हाथ लगे.
बांग्लादेश के पास पहली पारी के आधार पर 27 रन की बढ़त थी. अगली पारी में मेजबान टीम ने 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए. पाकिस्तान के सामने अब 268 रन का टारगेट था. बांग्लादेश की तरफ से कप्तान नजमुल ने दूसरी पारी में भी अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए, जबकि मोमिनुल हक ने 56 रन का योगदान दिया. मेहदी हसन 24 रन और मुशफिकुर रहीम 22 रन बनाकर आउट हुए. दूसरी पारी में पाकिस्तान के लिए हसन अली और नोमान अली ने 3-3 विकेट हासिल किए. शाहीन अफरीदी को 2 और मोहम्मद अब्बास को 1 विकेट मिला.
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में महज 163 रन पर सिमट गई. मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही. पाकिस्तान को महज 3 के स्कोर पर इमाम-उल-हक के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद अजान अवैस ने अब्दुल्लाह फजल के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की.