• Home
  • News
  • Bangladesh Beat Pakistan in Sylhet test by 78 Runs

BAN vs PAK: बांग्लादेश में पाकिस्तान की फिर बेइज्जती, 78 रन से हारा दूसरा टेस्ट

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में 78 रन हरा दिया है. इसके साथ ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान का सफाया कर दिया है. पहले टेस्ट में भी बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया था. बांग्लादेश ने अब 2-0 से सीरीज पर कब्जा किया है. यह लगातार चौथा टेस्ट मैच है जिसमें बांग्लादेश...

Edited By : Bharat Malhotra |May 20, 2026, 11:17 AM IST

Published On May 20, 2026, 11:17 AM IST

Last UpdatedMay 20, 2026, 11:17 AM IST

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में 78 रन हरा दिया है. इसके साथ ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान का सफाया कर दिया है. पहले टेस्ट में भी बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया था. बांग्लादेश ने अब 2-0 से सीरीज पर कब्जा किया है. यह लगातार चौथा टेस्ट मैच है जिसमें बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया है. पिछले साल जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान का दौरा किया था तब भी उसने 2-0 से जीत हासिल की थी.

बांग्लादेश की टीम ने पहली बार पाकिस्तान को अपने घर पर वाइटवॉश किया है. बांग्लादेश की टीम इस मैच में पूरी तरह से हावी रही. पाकिस्तान की टीम के सामने चौथी पारी में 437 रन का बड़ा लक्ष्य था. लेकिन पूरी टीम दूसरी पारी में 358 रन बना पाई. बांग्लादेश की टीम पहली पारी में मुश्किल में छह विकेट पर 116 रन गंवाकर मुश्किल में थी लेकिन यहां से लिटन दास ने 126 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को अच्छी स्थिति तक पहुंचाया. बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 278 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए 26 साल के इस दाएं हाथ के पेसर खुर्रम शहजाद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. वहीं मोहम्मद अब्बास ने भी तीन विकेट लिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान ने पहली पारी में 232 रन बनाए. बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए. वहीं साजिद खान ने 38 रन की पारी खेली. पाकिस्तान के पास मौका था कि वह पहली पारी में बढ़त बना ले लेकिन उसके बल्लेबाज फिर एक बार असफल रहे. बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा और ताइजुल इस्लाम ने तीन-तीन विकेट लिए.

बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए. मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 137 रन की पारी खेली. वहीं ओपनर महमुदुल हसन जॉय ने 52 रन बनाए. विकेटकीपर लिटन दास ने 69 रन बनाए. खुर्रम शहजाद ने दूसरी पारी में भी चार विकेट लिए. दूसरी पारी में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहतर रहा. कप्तान शान मसूद और सलमान आगा ने 71 बनाए. पाकिस्तान की टीम पांच विकेट पर 162 रन खोकर मुश्किल में थी. यहां से मोहम्मद रिजवान ने साजिद खान के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 134 रन जोड़े. रिजवान ने 94 रन बनाए. साजिद ने 28 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से ताइजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा छह विकेट अपने नाम किए.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick