बांग्लादेश ने रचा इतिहास, 1 दशक के लंबे समय बाद T20 World Cup में जीता मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 16 रन से हरा दिया.

Edited By : Saurav Kumar |Oct 03, 2024, 06:49 PM IST

Published On Oct 03, 2024, 06:49 PM IST

Last UpdatedOct 03, 2024, 06:49 PM IST

Image Credit: BCB X

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का शानदार आगाज आज हो चुका है. पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 16 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप का धमाकेदार आगाज हो चुका है.

बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच यह मुकाबला ऐतिहासिक शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मैच में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शोभना ने खेली शानदार पारी

बांग्लादेश की ओर से बल्लेबाजी में साथी रानी और शोभना मोस्त्री ने शानदार पारियां खेली. सलामी बल्लेबाज साथी ने टीम के लिए 32 गेंद पर 3 चौके की मदद से 29 रन की पारी खेली. साथ की बाद शोभना ने बीच में बांग्लादेशी टीम को संभाला और 38 गेंद पर 2 चौके की मदद से 36 रन की सूझबूझ भरी पारी खेली. इन दोनों की बल्लेबाजी के दमपर ही बांग्लादेश की टीम 20 ओवर 119 रन के स्कोर तक पहुंच पाई.

रितु ने गेंदबाजी में किया कमाल

बल्लेबाजी के बाद बांग्लादेश के लिए रितु मोनी ने गेंदबाजी में धार दिखाई. रितु ने स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों को खूब तंग किया. रितु ने मुकाबले में 4 ओवर में 15 रन देकर 2 बड़े विकेट अपने नाम किए. रितु के सामने स्कॉटलैंड की कोई भी खिलाड़ी आसानी से रन नहीं बना पाई और स्कॉटलैंड की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना सकी.

स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो टीम के लिए सलामी बल्लेबाज सारा ब्रेस ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया. उन्होंने 52 गेंद पर 1 चौके की मदद से 49 रन की पारी खेली. हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं और स्कॉटलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मुकाबला बांग्लादेश के हाथों 16 रन से हार गई.

Editor's Pick