- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bangladesh beats Zimbabwe by 218 runs in 2nd test, levels series
बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट में 218 रन से हराया, सीरीज बराबर
पांचवें दिन 443 रन से लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 224 रन पर ऑल आउट हो गई।
Published On Nov 15, 2018, 01:45 PM IST
Last UpdatedNov 15, 2018, 01:45 PM IST
Mehidy Hasan @ ians
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट में जिम्बाब्वे की टीम को 218 रन से हराया। इस जीत के साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज को मेजबान ने 1-1 से बराबर कर ली है। पांचवें दिन 443 रन से लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 224 रन पर ऑल आउट हो गई।
पहला टेस्ट मैच 151 रन से हारने के बाद बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मुशफिकुर रहीम के शानदार दोहरे शतक और मोमिनुल हक के 161 रन की पारी के दम पर पहली पारी में 7 विकेट पर 522 रन बनाकर पारी घोषित की। दूसरी पारी में कप्तान महमुदुल्लाह ने बेहतरीन शतक बनाते हुए मेहमान टीम के सामने 443 रन का विशाल लक्ष्य रखा।
Bangladesh square series 1-1
Brendan Taylor’s 106 goes in vain as Mehidy Hasan’s five-for helps the hosts seal a 218-run win on Day 5 of the second Test.#BANvZIM SCORECARD https://t.co/hDFNdA3XFS pic.twitter.com/YUQrOY9bx4
— ICC (@ICC) November 15, 2018
दोनों ही पारी में जिम्बाब्वे की तरफ से अनुभवी ब्रेंडन टेलर ने शतकीय पारी खेली लेकिन टीम की हार टालने में नाकाम रहे। पहली पारी में टेलर ने 110 जबकि दूसरी में नाबाद 106 रन की पारी खेली। बांग्लादेशी गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे की पहली पारी 304 जबकि दूसरी पारी में 224 रन ही बना सकी।
बांग्लादेश की तरफ से पहली पारी में ताइजुल इस्लाम ने 5 विकेट हासिल किए तो दूसरी पारी में मेहदी हसन ने 5 विकेट लेकर जिम्बाब्वे के मैच ड्रॉ करा सीरीज जीतने के सपने पर पानी फेरा। पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले मुशफिकुर रहीम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।