'कोई डेडलाइन नहीं...', बांग्लादेश ने खारिज कीं खबरें, भारत में नहीं खेलने की मांग दोहराई
'कोई डेडलाइन नहीं...', बांग्लादेश ने खारिज कीं खबरें, भारत में नहीं खेलने की मांग दोहराई
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. खबर आई थी कि आईसीसी ने बांग्लादेश को 21 जनवरी की डेडलाइन दी है. लेकिन अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऐसी किसी खबर से इनकार किया है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 20, 2026 10:00 AM IST
Representative image
21 जनवरी, 2026. खबर थी कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए यही डेडलाइन रखी है. हालांकि अब बीसीबी ने इस खबर को खारिज कर दिया है. बोर्ड का कहना है कि ऐसी कोई डेडलाइन तय नहीं की गई है. और इसके साथ ही उसने एक बार फिर अपने मैच भारत से बाहर करवाने की मांग की है.
बीसीबी के निदेशक अमजद हुसैन ने उस मीटिंग से जुड़ा अपना पहलु बताया है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
उन्होंने कहा, ‘पिछले रविवार, 17 जनवरी को आईसीसी के प्रतिनिधि आए थे. हमारे क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे बातचीत की. वहां हमने वर्ल्ड कप में भाग लेने को लेकर अपना रुख साफ-साफ रखा और यह कहा कि हम खास जगह पर खेलने को लेकर तैयार नहीं है. और हमने वैकल्पिक मैदान की मांग की. उनके प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से बात हुई. उस वक्त उन्होंने कहा था कि वे इस बारे में आईसीसी को बताएंगे और बाद में हमें फैसले की जानकारी देंगे. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि था कि वे किसी खास तारीख या वक्त पर हमें बताएंगे. यह वे हमें अगली तारीख पर बताएंगे.’
Bangladesh cricket board
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा राह था कि आईसीसी ने बांग्लादेश को बता दिया है कि उसे 21 जनवरी तक फैसला करना है वरना उसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना पड़ेगा. कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अगर बांग्लादेश की टीम भारत आने से इनकार करती है तो उसके स्थान पर किसी अन्य टीम को मौका दिया जा सकता है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने के बारे में 21 जनवरी की डेडलाइन दी गई है. अगर वे भारत आने से इनकार करते हैं तो फिर रैंकिंग के आधार पर किसी दूसरी टीम को उनके स्थान पर शामिल किया जा सकता है. ‘
बांग्लादेश की टीम के साथ यह विवाद अब काफी लंबा हो गया है. बीसीसीआई के निर्देश पर बांग्लादेशी पेसर मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल से रिलीज कर दिया था. इसके बाद बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी. और साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में अपने मैच भारत से बाहर करवाने की मांग भी की. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और उनकी हत्याओं के चलते भारत में काफी नाराजगी थी. हालांकि बीसीसीआई ने यह साफ नहीं किया कि आखिर मुस्ताफिजुर को क्यों रिलीज किया जा रहा है.
T20 World Cup में बांग्लादेश का शेड्यूल
मैच
तारीख
समय
मैदान
बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज
7 फरवरी 2026
3:00 PM
ईडन गार्डंस, कोलकाता
बांग्लादेश बनाम इटली
9 फरवरी 2026
11:00 PM
ईडन गार्डंस, कोलकाता
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड
14 फरवरी 2026
3:00 PM
ईडन गार्डंस, कोलकाता
बांग्लादेश बनाम नेपाल
17 फरवरी 2026
7:00 PM
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
बांग्लादेश लगातार सुरक्षा को मुद्दा बनाते हुए भारत में खेलने से इनकार कर रहा है. हालांकि आईसीसी और स्वतंत्र जांच एजेंसी ने ऐसी किसी आशंका से इनकार किया है. बांग्लादेश ग्रुप सी में है जहां उसे तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में खेलना है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.